सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू को हार्ट अटैक पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीरज बिहार के सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नीरज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अब उन्हें पटना से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
सुशांत सिंह राजपूत के चचेर भाई को आया हार्ट अटैक, पटना से दिल्ली रेफर किए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के दौरान अपने विधान सभा क्षेत्र के माधोपुर में उन्हे सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटना लाया गया।
नीरज की बिगड़ी तबीयत की खबर सुनकर सुशांत का परिवार बहुत परेशान है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस से कहा है कि वो उनके भाई के लिए दुआ करें। श्वेता ने ट्वीट किया, 'बबलू भैया के लिए दुआ करें। वो अभी दिल्ली के अस्पताल में हैं।'
Please Pray for Bablu Bhaiya’s health, he is presently hospitalized in Delhi. @MLANirajBablu pic.twitter.com/mtttVDmZcH
नीरज के ट्वीटर अकाउंट से भी तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है, 'बुधवार को छातापुर विधानसभा के माधोपुर पंचायत में जनसंपर्क करने के दौरान अचानक विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू जी के सीने में दर्द हुआ। उन्हें स्थानीय चिकित्सक ने पटना रेफर किया। वह जीवक हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। आप लोग दुआ करें कि सर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'
Office MLA Niraj kumar singh bablu:- कल छातापुर विधानसभा के माधोपुर पंचायत में जनसम्पर्क करने के दौरान अचानक माननीय विधायक श्री नीरज कुमार सिंह बबलू जी के छाती में दर्द हुआ तो स्थानीय चिकित्सक ने पटना रेफर किया तो अभी माननीय विधायक जी जीवक हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती है। pic.twitter.com/4aC3aFae2K
Office MLA Niraj kumar singh Bablu:- हम सभी सर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते है। अभी सर के स्वास्थ्य में सुधार है। अभी सर दिल्ली में है और चिकित्सिकीय परामर्श के अनुसार अपना चेकअप करवा रहे है। हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते है कि सर जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।
— Niraj Kumar Singh (@MLANirajBablu) October 16, 2020
Thanks Mam https://t.co/8Ew7aBuNWO