अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जारी है। बीते दिनों इस मामले में एम्स ने अपनी फॉरेंसिक जांच सीबीआई को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। ऐसे में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत केस: एम्स रिपोर्ट की समीक्षा चाहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी, पीएम नरेंद्र मोदी से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने एम्स की जांच रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर पीएम मोदी से एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने की अपील की है। इस बात की जानकारी सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान जवाब न मिला तो वह अदालत भी जा सकते हैं।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी को लेकर डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष समिति के निष्कर्षों की समीक्षा पर प्रधानमंत्री का जवाब नहीं मिलता है तो मेरे पास जनहित याचिका दायर करने का अधिकार है। अनुच्छेद 19 और 21 के तहत मुझे यह जानने का अधिकार है कि सुशांत की जान कैसे गई?'
If I do not get response from PM on the need to re-review the review of Dr. Sudhir Gupta Special Committee findings on Sushant Singh Rajput’s autopsy, I have a right to file a PIL. Under Articles 19 and 21 I have right to know how SSR’s life was deprived and for speedy justice.
सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी वह ट्विटर पर रिपोर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
बीते दिनों उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'सुबह का ऑरेंज जूस। सुशांत ने जिस गिलास में ऑरेंज जूस पिया था उसे संरक्षित क्यों नहीं किया गया? इसमें कोई भी आश्चर्य की बात नहीं कि मुंबई पुलिस ने उनका अपार्टमेंट सील नहीं किया जो कि अप्राकृतिक मौत के मामलों में जरूरी होता है।' जानकारी के मुताबिक एम्स के सात डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत केस की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने माना है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी।
Morning orange juice. Why was the glass from which SSR drank orange juice not preserved? No wonder Mumbai Police did not seal his apartment as is mandatory in unnatural deaths.