फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के अलावा ड्रग कनेक्शन में इन छह का भी आया नाम, जानें सभी के बारे में

Sun, 06 Sep 2020 12:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Central Investigation Agency PMLA reveal Rhea Chakraborty use Contraband drug involvement
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सीबीआई और ईडी के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी कर रहा है। एनसीबी की इस मामले में भूमिका ड्रग्स का एंगल सामने आने बाद बढ़ी है। अब तक एजेंसी ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी की हैं। वहीं आज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी एनसीबी की सामने पेश होंगी। इस बीच हम आपको बताते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की कौन-कौन से लोगों का नाम सामने आ चुका है।

Sushant Singh Rajput death case Central Investigation Agency PMLA reveal Rhea Chakraborty use Contraband drug involvement
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ड्रग्स के लेन-देन में खुद के शामिल होने की बात को नकारा था, लेकिन उनके इटंरव्यू के कुछ समय बाद रिया और उनके भाई शौविक की व्हाट्सएप चैट सामने आई थी जिसमें ड्रग्स के लेने-देन के बारे में पता चला था। अब सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के जरिए भी यह बात सामने आई है कि उनकी ड्रग्स के लेन-देन में भूमिका थी।

Sushant Singh Rajput death case Central Investigation Agency PMLA reveal Rhea Chakraborty use Contraband drug involvement
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल इनवेस्टिगेशन एजेंसीज ने पीएमएलए के प्रवधानों के तहत जांच की। इस जांच में यह बात सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती की भूमिका ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसका इस्तेमाल करने में पूरी तरह से थी। जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने कॉन्ट्राबैंड्स पदार्थ को खरीदा, बेचा और इस्तेमाल भी किया है। यह पदार्थ नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, (NDPS) 1985 के दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Central Investigation Agency PMLA reveal Rhea Chakraborty use Contraband drug involvement
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

ऐसे में जाहिर है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं। वहीं इस मामले में अभी तक सुशांत सिंह राजपूत का हेल्पर दीपेश सावंत, रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा का नाम ड्रग्स के लेन-देन को लेकर सामने आ चुका है। वहीं होटलों की दुनिया में जाना-माना नाम हैं गौरव आर्या भी इस मामले में अहम कड़ी माना गया है। उसके अलावा टैलेंट मैंनेजर जया साहा का नाम भी कई बार सामने आया है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं श्रुति मोदी ने भी ड्रग मामले में कई खुलासे किए हैं। रिया चक्रवर्ती के अलावा अभी तक मुख्य रूप से इन छह लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Central Investigation Agency PMLA reveal Rhea Chakraborty use Contraband drug involvement
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

वहीं आज एनसीबी के सामने पेश होने से पहले रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने अभिनेत्री का पक्ष रखा है। सतीश मानेशिंदे ने कहा कि 'रिया गिरफ्तारी के तैयार हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत नहीं दी है।' सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा कि 'अगर प्यार करना गुनाह है तो रिया गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।' मानेशिंदे ने इससे पहले भी कहा था कि रिया और शौविक ने कोई ड्रग्स नहीं लिया है दोनों ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं। 

पढ़ें: कंगना के मुंबई आगमन को लेकर पुलिस सतर्क, ट्विटर पर फडणवीस की पत्नी से भिड़ीं शिवसेना प्रवक्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed