अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे है। अचानक हुई उनकी मौत ने उनके फैंस और करीबियों को हिलाकर रख दिया है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर निर्माता- निर्देशक एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर याद किया है और उनके फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा किया है।
पहली बार कैमरे पर इस अंदाज में दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, एकता कपूर ने साझा किया दिवंगत अभिनेता का खास वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। बीते कुछ दिनों में वह कई बार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पोस्ट साझा कर चुकी हैं। इस बार एकता कपूर ने सुशांत के टीवी सीरियल में उनके फर्स्ट सीन के वीडियो को साझा किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय की शुरुआत एकता कपूर की टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से की थी।
एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर किस देश में है मेरा दिल से जुड़े सुशांत सिंह राजपूत के पहले सीन के वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए एकता कपूर ने अभिनेता के फैंस के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'बहुत से लोग मुझसे सुशांत सिंह राजपूत के फर्स्ट सीन के बारे में बार बार पूछ रहे थे। यही उनका पहला सीन था जिसको हमने उनके साथ शूट किया था।'
एकता कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह किस देश में है मेरा दिल में सुशांत सिंह राजपूत का पहला सीन था जो टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। वह शो में सेकेंड लीड थे। मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।' सोशल मीडिया पर एकता कपूर का सुशांत सिंह राजपूत के लिए यह पोस्ट और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी मौत की जांच मुंबई और बिहार पुलिस के बाद अब सीबीआई के हाथों पहुंच गई है। वहीं इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। इसके बाद से उऩकी मौत की जांच जारी है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सामने आई रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स, महेश भट्ट सहित इन लोंगों से हुई थी फोन पर बातचीत