फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आईं हिना खान, कहा- 'अभिनेत्री का करियर बर्बाद न करें'

Mon, 31 Aug 2020 03:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 31 Aug 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Hina Khan support to Rhea Chakraborty said to people not damage her career
रिया चक्रवर्ती, हिना खान - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty/ realhinakhan

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों कई गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं। वह दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया सहित कई लोगों के खिलाफ पटाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं सोशल मीडिया और मीडिया में रिया चक्रवर्ती को लोगों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। जिस पर टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 



Sushant Singh Rajput death case Hina Khan support to Rhea Chakraborty said to people not damage her career
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी आलोचना झेल रही हैं। लोगों द्वारा इस तरह से उनकी आलोचना करने पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही रिया चक्रवर्ती के पक्ष में अपनी बात भी रखी। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कहा है कि फैसला आने तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की राय रखना गलत बात है। 

Sushant Singh Rajput death case Hina Khan support to Rhea Chakraborty said to people not damage her career
हिना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिना खान ने हाल ही में मीडिया के साथ बात कि जिसमें उन्होंने यह बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान ने कहा है, 'इस मामले की जांच सीबीआई को कर लेने दीजिए। उसके बाद लोग किसी के बारे में राय बनाने के लिए आजाद हैं। आप इन आरोपों के जरिए अभिनेत्री का करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर सकते हैं। ऐसा करने से शायद वह किसी का सामना करने के लिए सक्षम न हो पाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Hina Khan support to Rhea Chakraborty said to people not damage her career
हिना खान - फोटो : instagram: realhinakhan

हिना खान ने आगे कहा, 'हम सभी चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिले लेकिन वह इस तरह से नहीं होना चाहिए। पिछले कुछ हफ्तों में न्यूज चैनलों पर सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बारे में बात हो रही है। मैं यह नहीं कह रही कि इस बारे में बात नहीं होनी चाहिए लेकिन इसे लेकर एक संतुलित दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Hina Khan support to Rhea Chakraborty said to people not damage her career
हिना खान - फोटो : instagram: realhinakhan

हिना खान ने रिया चक्रवर्ती के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फैसला आने से पहले उनकी आलोचना और उन्हें ट्रोल करने वाले को ऐसा न करने की अपील की। साथ ही हिना ने  और भी कई मुद्दों पर भी बात की है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दिवंगत अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने जैसे कई आरोप हैं। 



पढ़ें: एक स्टार ने सुशांत को दी थी करियर खत्म करने की धमकी, इस निर्देशक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed