फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिवंगत अभिनेता के पिता ने लिया बड़ा फैसला, उठाई ये बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 20 Aug 2020 01:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father kk singh declared himself legal Successor of heir of Sushant
सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उनका परिवार न्याय के लिए जंग लड़ रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की अर्जी को खारिज कर दिया है। सीबीआई जांच की मंजूरी मिलते ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। 

Sushant Singh Rajput death case late actor father kk singh declared himself legal Successor of heir of Sushant
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI

केके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का कानूनी तौर पर खुद को उत्तराधिकारी बताया है। दिवंगत अभिनेता के पिता ने अपने बयान में कहा है, 'सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी में जिन वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल्स को रखा था और जिनकी भी वह सेवाएं ले रहे थे अब वह सभी खत्म गई हैं। अब उनके पास सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताने या कहने का कोई अधिकार नहीं है।' 

Sushant Singh Rajput death case late actor father kk singh declared himself legal Successor of heir of Sushant
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आगे कहा, 'अगर कोई भी ऐसा करता है तो उससे पहले उन्हें मेरी अनुमित लेनी होगी। सुशांत के परिवार में अब मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं। कुछ वकीलों ने मीडिया में कथित रूप से मेरे बेटे के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया और कहा कि उनको सुशांत ने रखा था, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन एविडेंस एक्ट के नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father kk singh declared himself legal Successor of heir of Sushant
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

केके सिंह ने कहा, 'मैं यह बात भी साफ कर देते हूं कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में केवल मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं। हमने वरुण सिंह को अपना वकील नियुक्त किया था और उनके जरिए वरिष्ठ वकील विकास सिंह हमारे परिवार को रिप्रेजेंट करेंगे। अगर कोई और परिवार का सदस्य होने के दावा करता है तो मैं इसकी अनुमति नहीं देता हूं।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father kk singh declared himself legal Successor of heir of Sushant
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। पिछले महीने उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। साथ ही सीबीआई जांच की मांग की थी। अपने खिलाफ दर्ज हुए इस मामले के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं इस केस की जांच भी सीबीआई को सौंप दी गई है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: ईडी दफ्तर पहुंचे निर्देशक रूमी जाफरी, होगी पूछताछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed