{"_id":"5f3e23358ebc3e6a856a3a2c","slug":"neena-gupta-will-join-shooting-cross-border-love-story-arjun-kapoor-rakul-preet-singh-john-abraham-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीना गुप्ता समेत ये बुजुर्ग सितारे हैं जोश में, सोमवार से इस फिल्म के लिए होगा, लाइट, कैमरा एक्शन!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीना गुप्ता समेत ये बुजुर्ग सितारे हैं जोश में, सोमवार से इस फिल्म के लिए होगा, लाइट, कैमरा एक्शन!
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neena gupta
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता सोमवार से यहां मुंबई में शुरू होने वाली एक फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने जा रही हैं। देहरादून से आने के बाद वह पिछले कई दिनों से एकांतवास में दिन बिता रही थीं। बुजुर्ग कलाकारों के शूटिंग में हिस्सा लेने पर लगी रोक हटने के बाद ये पहली फिल्म है, जिसमें 60 साल से ऊपर के कई कलाकार काम करने जा रहे हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : ट्विटर
जानकारी के मुताबिक निर्देशक काश्वी नायर की पहली फिल्म जिसमें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिकाएं की सोमवार से शूटिंग शुरू होगी। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। महामारी के चलते हुए लॉकडाउन से ठीक पहले इस फिल्म को पूरा होने में सिर्फ दो हफ्ते की शूटिंग बाकी थी।
3 of 5
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : ट्विटर
फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी कहते हैं, "हम सबने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि सभी एक्टर्स सुरक्षित रहें। यह पूरी कास्ट के साथ 10 दिन का शूट होगा। इसके बाद चार दिन का शेड्यूल बारिश के बाद सितंबर के आखिरी हफ्ते में होगा। हमने शुरू में 21 मार्च से अप्रैल की शुरुआत तक फिल्म करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉकडाउन के वजह से इस योजना में देरी हो गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : Social Media
नीना गुप्ता के अलावा इस शेड्यूल में दिव्या सेठ और कंवलजीत सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं। कंवलजीत उन वरिष्ठ अभिनेताओं में शामिल थे जिन्होंने 65 साल से अधिक उम्र के कलाकारों के शूटिंग में हिस्सा लेने पर लगी रोक के खिलाफ आपत्ति जताई थी। महाराष्ट्र सरकार के इस दिशा निर्देश को बंबई उच्च न्यायालय ने इसे रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सह निर्माता जॉन अब्राहम ने कहा, 'हमारा मकसद नए टैलेंट और अच्छी कहानियों को पर्दे पर लाना है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया है कि यूनिट पूरी तरह से सुरक्षित हो और हम शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।