फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के पिता ने डॉ. सुजैन के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, दिवंगत अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में किया था खुलासा

Tue, 08 Sep 2020 04:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father KK Singh has filed a complaint against Dr Susan Walker for disclosing his son mental illness
सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर पल नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। अब दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की मनोचिकित्सक रहीं सुजैन वॉकर के खिलाफ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है। डॉ. सुजैन वॉकर के खिलाफ यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलासा करने पर की गई है।

Sushant Singh Rajput death case late actor father KK Singh has filed a complaint against Dr Susan Walker for disclosing his son mental illness
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जब सीबीआई के पास पहुंची थी तो केके सिंह ने खुद को दिवंगत अभिनेता का उत्तराधिकारी घोषित किया था। उन्होंने खुद को उत्तराधिकारी घोषित करते हुए कहा था 'सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी में जिन वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल्स को रखा था और जिनकी भी वह सेवाएं ले रहे थे अब वह सभी खत्म गई हैं। अब उनके पास सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताने या कहने का कोई अधिकार नहीं है।' 

Sushant Singh Rajput death case late actor father KK Singh has filed a complaint against Dr Susan Walker for disclosing his son mental illness
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI

वहीं बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मनोचिकित्सक रहीं सुजैन वॉकर ने उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया था। सुजैन वॉकर ने बताया था कि वह भयंकर डिप्रेशन से गुजर रहे थे। ऐसे में अब दिवंगत अभिनेता के पिता ने डॉ. सुजैन के खिलाफ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में भारतीय चिकित्सा परिषद (व्यावसायिक आचरण, शिष्टाचार और नैतिकता) अधिनियम, 2002 (* 2002 विनियम) के अधिनियम 8.2 के तहत पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) द्वारा किए गए व्यावसायिक कदाचार के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं डॉ. सुजैन वॉकर 2002 के विनियमों के 7.14 अधिनियम के तहत आती हैं। जिसके तहत कोई भी डॉक्टर अपने मरीज के रहस्यों का खुलासा नहीं कर सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father KK Singh has filed a complaint against Dr Susan Walker for disclosing his son mental illness
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए उन डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए थे कि वह सुशांत के बारे में उनके परिवार की अनुमति के बिना किसी से कोई जानकारी  साझा न दें। विकास सिंह ने कहा था कि बहुत से डॉक्टर्स सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर रहे हैं। वह डॉक्टर ऐसे न करें क्योंकि दिवंगत अभिनेता के परिवार की अनुमति के बिना सुशांत के बारे में कोई मीडिया से बात नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father KK Singh has filed a complaint against Dr Susan Walker for disclosing his son mental illness
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI

विकास सिंह ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि कुछ डॉक्टर्स सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्हें मेरे निर्देश हैं कि वह ऐसे न करें क्योंकि सुशांत से पिता ने खुद को उनका उत्तराधिकरी घोषित किया है। ऐसे में उनके परिवार की अनुमति के बिना कोई भी दिवंगत अभिनेता के बारे में बात नहीं कर सकता है।'

पढ़ें: सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में कई फिल्मी हस्तियों के नाम आए सामने, NCB ने तैयार की 25 सितारों की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed