फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी साजिशन हत्या, दिवंगत अभिनेता के पिता के वकील ने उठाए ये अहम सवाल

Sun, 23 Aug 2020 07:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Aug 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh claims Conspiracy killing
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में हर कोई चर्चा और खुलासे कर रहा है। अब उनके पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने नया दावा किया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को साजिशन हत्या बताया है। विकास सिंह के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh claims Conspiracy killing
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के केस में कई बड़ी बात बोली हैं। विकास सिंह ने कहा, 'यह काफी अहम बात है कि सुशांत सिंह राजपूत के गले में जो निशान आए हैं, वह संदिग्ध है। इस मामले को लेकर मैंने एक डॉक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर यह तस्वीर सच है तो इस मामले को अंजाम देने के लिए साजिश रची गई थी।'

Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh claims Conspiracy killing
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने आगे कहा, 'आत्महत्या के बाद सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर क्यों ली। उनका शव उतारते वक्त कोई तस्वीर क्यों नहीं ली? मुझे इस बात पर पूरा यकीन है कि सीबीआई भी इस मामले में जांच करेगी और खुलासा करेगी, क्योंकि जिस तरह के सबूत वहां मिले हैं मेरे ख्याल से यह आत्महत्या का मामला कम और साजिशन हत्या का मामला ज्यादा लग रहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh claims Conspiracy killing
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विकास ने आगे कहते हैं, 'मेरे ख्याल से तस्वीर डॉ. गुप्ता (इस मामले में फॉरेंसिक टीम को हेड करने वाले) के पास आएगी तो वह इस पहलू से भी जांच करेंगे, क्योंकि यह असंभव है कि सुशांत सिंह राजपूत ने पलंग के सहारे आत्महत्या की होगी। क्योंकि हमेशा इस तरह के आत्महत्या के मामले में स्टूल की मदद ली जाती है। इस मामले को पहले अंजाम देकर बाद में आत्महत्या का मामला बनाया गया, क्योंकि आत्महत्या के समय का भी जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father lawyer vikas singh claims Conspiracy killing
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सीबीआई पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। रविवार (23 अगस्त) को जांच का तीसरा दिन था। सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के अलावा बावर्ची नीरज से पूछताछ की। सीबीआई ने इन दोनों से चार घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाये गए थे।



पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI ने दिवंगत अभिनेता के कुक से की पूछताछ, बताया 14 जून को क्या-क्या हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed