अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के एंगल पर चल रही जांच ने बॉलीवुड के कई सितारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बीते तीन दिन से सुशांत की पूर्व मैनेजर जया साहा से पूछताछ कर रहा है। जया साहा से यह पूछताछ उनकी व्हाट्सएप चैट सामने आने का बाद हुई है। जिसके बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर सहित और भी कई नाम का खुलासा हुआ है।
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर ने श्रद्धा कपूर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, अभिनेत्री को दिलवाया था ये ड्रग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खबर है कि ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।जया साहा से एनसीबी की पूछताछ का बुधवार को तीसरा दिन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान उन्होंने श्रद्धा कपूर के बार में चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि जया साहा ने एनसीबी को बताया है कि श्रद्धा कपूर ने उनसे कौन सा ड्रग मांगा था।
सूत्रों के मुताबिक जया साहा ने श्रद्धा कपूर को लेकर दावा किया गया था कि उन्होंने जया से सीबीडी ऑयल ड्रग्स मांगा था। ड्रग्स दिलवाने की बात को कबूल करते हुए जया साहा ने एनसीबी को बताया कि उन्होंने श्रद्धा को सीबीडी ऑयल दिलवाया था। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो जया साहा के अलावा फॉर्महाउस के बोटमैन ने भी एनसीबी को पूछताछ में बताया है कि श्रद्धा उस पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां पर गांजे का इस्तेमाल हुआ था।
साथ ही इन दिनों एनसीबी की हिरासत में मौजूद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ में श्रद्धा कपूर का नाम लिया था। एनसीबी के मुताबिक पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने भी श्रद्धा का जिक्र किया था। ऐसे में जाहिर है कि आने वाले समय में एनसीबी श्रद्धा कपूर पर शिकंजा कस सकती है। वहीं बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के एंगल में दो टीवी सितारों के नाम भी सामने आए हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अबीगैल पांडे और सनम को समन भेजा है। बुधवार को एनसीबी ने इन दोनों को पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया है। यह दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जबकि अबीगैल छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अबीगैल और सनम से यह पूछताछ ड्रग पेडलिंग के आरोपी अनुज केशवानी और राहिल द्वारा द्वारा खुलासा करने के बाद की गई है।
पढ़ें: Sushant Case: बॉलीवुड के बाद अब ड्रग्स मामले में आया इन दो टीवी सितारों का नाम, NCB ने शुरू की पूछताछ