बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में इस मामले में ड्रग्स का भी एक पहलू जुड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। इस खुलासे के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ने पर सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ड्रग्स का खुलासा होने पर सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने जताया दुख, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की भांजी का नाम मल्लिका है। मामा की मौत के बाद मल्लिका लगातार सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपनी राय दे रही हैं। मामा सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ने से मल्लिका काफी हैरान हैं। जिसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स देने पर अपना दुख व्यक्त किया है।
मल्लिका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं तो सोच भी नहीं सकती कि जब आपको बिना बताए ड्रग दिया जाए। जब उसका असर दिखने लगे तो आपको पागल बताया जाए और महीने तक आपको इसमें फंसा कर रखा जाए। किसी के साथ इस तरह करने के लिए काफी क्रूरता की जरुरत है।' सुशांत सिंह राजपूत की भांजी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
I can’t even begin to imagine what it would feel like to be drugged without your knowledge, be told you’re crazy when it takes effect, and keep you in that loop for months. It would take a lot cruelty to continuously play with someone like that.
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया सहित उनके परिवार और कुछ लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया है। जिसकी अब सीबीआई जांच चल रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में कुछ मीडिया चैनल्स से बात की, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और अपने रिश्ते के बारे में बताया।
रिया चक्रवर्ती ने मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के उनके परिवार और बहनों के साथ कैसे रिश्ते थे। इस बारे में बताया। साथ ही उन्होंने महेश भट्ट के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं इस बारे में कई बातें बोली हैं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई सवालों के जवाब दिए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था।
पढ़ें: 'हरे रामा हरे कृष्णा' से लेकर 'उड़ता पंजाब' तक, छह फिल्मों में दिखी ड्रग्स की दुनिया की असलियत