फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर दर्ज हुई FIR पर मुंबई पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अपराध उजागर हुआ है'

Tue, 03 Nov 2020 03:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai Police Asked Bombay High Court Not To Dismiss The Case Against Two Rajput Sisters
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आए दिन नए- नए मोड़ आते जा रहे हैं। हाल ही में सुशांत की बहनों के खिलाफ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने FIR दर्ज करवाई थी। रिया ने पिछले महीने सुशांत की दो बहनें मीतू सिंह और प्रियंका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिस पर सुशांत की बहनों ने कोर्ट में इस मामले को रद्द करने की याचिका दायर की थी। वहीं अब दोनों बहनों पर दर्ज मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai Police Asked Bombay High Court Not To Dismiss The Case Against Two Rajput Sisters
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind

सोमवार को मुबंई पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर से अपराध उजागर हुआ है। सीबीआई ने भी इस एफआईआर को कानूनी रूप से गलत बताया था। जिसके बाद अब बांद्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक निखिल कापसे ने एक हलफनामा दायर किया है। जिसमें कहा गया है कि राजपूत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दायर करके पुलिस सीबीआई की जांच को 'प्रभावित करने या पटरी से उतारने' की कोशिश नहीं कर रही है।

Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai Police Asked Bombay High Court Not To Dismiss The Case Against Two Rajput Sisters
मीतू सिंह - फोटो : instagram: divinemitz

मुंबई पुलिस ने अपनी इस एफआईआर को लेकर कोर्ट में एक एफिडेविट फाइल किया है। इस एफिडेविड में कहा गया है कि वो एफआईआर फाइल करने को लेकर कर्तव्यबद्ध थी। पुलिस ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को भी खारिज किया है जिसमें कहा था कि वे 34 साल के एक्टर और उनकी बहनों की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस ने अपने इस हलफनामे में सुशांत की बहनों-प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की ओर से दाखिल की गई याचिका को खारिज करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai Police Asked Bombay High Court Not To Dismiss The Case Against Two Rajput Sisters
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

क्या लिखा है हलफनामे में
प्रियंका और मीतू के खिलाफ एफआईआर पहली सूचना देने वालीं रिया चक्रवर्ती की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें अपराध होने का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता (चक्रवर्ती) के अनुसार, याचिकाकर्ता ने दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से फर्जी मेडिकल पर्चा भेजा जिसमें राजपूत को घबराहट दूर करने वाली दवाइयां देने की बात की गई थी। इसकी मदद से डॉक्टर द्वारा राजपूत की असल में जांच किए बिना संभवत: साइकोट्रोपिक सब्सटेंस दिए गए और राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था। सूचना मुहैया कराने वाला यह विवरण अपराध का खुलासा करता है, इसकी जांच की आवश्यकता है। इसलिए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बाध्य थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai Police Asked Bombay High Court Not To Dismiss The Case Against Two Rajput Sisters
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

इससे पहले बीते मंगलवार (27 अक्तूबर) को रिया चक्रवर्ती ने भी दोनों बहनों के द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज करने की अपील की थी। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया था कि दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका को खारिज करे दें। वहीं अब मुंबई पुलिस की तरफ से भी यही याचिका दाखिल की गई है। मुंबई पुलिस ने अपने हलफनामे में बहुत कुछ लिखा है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: घर से बाहर निकलते ही निशांत सिंह मलकानी ने साझा किया वीडियो, एविक्शन पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed