भाई की शादी में व्यस्त कंगना रणौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कंगना के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। खबर है कि जावेद अख्तर ने कंगना के एक बयान पर आपत्ति जताई है। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।
जावेद अख्तर ने किया कंगना रणौत पर मानहानि का केस, इस दिन होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर है कि काफी समय से चल रही बयानबाजी से परेशान होकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया और अब उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। जिसकी सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मामले की सुनवाई को अंधेरी कोर्ट ने टालकर तीन दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को दूसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंगना को अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में पूछताछ के लिए यह नोटिस जारी किया गया है।