दिल्ली स्थित ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक का वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। वीडियो में एक बुजुर्ग दंपति ने बताया था कि लॉकडाउन की वजह से उनकी दुकान की बिक्री कम हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद अगले ही दिन उनकी दुकान पर भारी भीड़ जुट गई। अब उसी तरह एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजर्ग महिला काम करके अपना गुजारा कर रही हैं। यह वीडियो गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
दिलजीत दोसांझ ने साझा किया बुजुर्ग महिला का वीडियो, सड़क किनारे बेचती है पराठे और चाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 वर्षीय महिला का यह एक भावुक वीडियो है। वह अपना गुजारा करने के लिए सड़क किनारे पराठे और चाय बेचती हैं। महिला कहती हैं कि ‘बड़े बड़े होटलों में लोग हजारों रुपये खर्च कर खाना खाते हैं लेकिन मेरे लिए कोई मामूली बात नहीं है। हमारे पास रोटी भी सस्ती है। दाल सब्जी भी सस्ती है। साथ में पराठे भी हैं।‘
महिला बताती हैं कि उनके पति नहीं है। ऐसे में उन्हें तो काम करना ही पड़ेगा। वह सालों से ये काम कर रही हैं और इसी से बच्चों को भी पाला है। जब महिला से पूछा गया कि क्या वे खुश हैं तो कहती हैं कि और क्या कर सकते हैं? ये तो करना ही पड़ेगा। उनकी कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा काम करें।
दिलजीत दोसांझ ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'फगवाड़ा गेट के पास बैठती हैं बीजी। अब तो मेरे पराठे, जब भी मैं जालंधर गया तो आप भी जरुर जाके आना। रब की रजा में रहकर हंसना किसी किसी को ही आता है, सम्मान।'
A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on
दिलजीत दोसांझ की फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में वह ‘उड़ता पंजाब’, ‘अर्जुन पटियाला’ और ‘गुड न्यूज’ में नजर आए हैं। इस साल उनकी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ रिलीज होने वाली है।