फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Chatterjee Birthday: 16 की उम्र में रानी चटर्जी ने की थी पहली भोजपुरी फिल्म, यहां देखें एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें

Tue, 03 Nov 2020 12:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Rani Chatterjee Birthday Special: Here are Lesser Known Facts About Bhojpuri Actress Sasura Bada Paisawala
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial

भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी की एक खास जगह है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। मनोज तिवारी के साथ इस फिल्म में रानी चटर्जी ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। आज रानी चटर्जी का जन्मदिन (Rani Chatterjee Birthday) है। रानी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था।

Rani Chatterjee Birthday Special: Here are Lesser Known Facts About Bhojpuri Actress Sasura Bada Paisawala
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial

भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ फिल्म के दौरान रानी सिर्फ 16 साल की थी। अब रानी का नाम भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है।

Rani Chatterjee Birthday Special: Here are Lesser Known Facts About Bhojpuri Actress Sasura Bada Paisawala
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial

रिपोर्ट्स की मानें तो रानी एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। रानी की हिट फिल्मों में 'ससुरा बड़ा पइसावाला', 'नागिन', 'देवरा बड़ा सतावेला' शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Chatterjee Birthday Special: Here are Lesser Known Facts About Bhojpuri Actress Sasura Bada Paisawala
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial

मनोज तिवारी के साथ आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' रानी को लक की वजह से मिली थी। शूटिंग देखने के दौरान कॉमेडियन और एक्टर केके गोस्वामी से रानी की मुलाकात हुई थी। उन्होंने रानी को देखकर पूछा क्या तुम हीरोइन बनोगी? उन्होंने मेरी मां से भी संपर्क किया। इस तरह मनोज तिवारी के अपोजिट मुझे पहली फिल्म मिल गई।’

विज्ञापन
Rani Chatterjee Birthday Special: Here are Lesser Known Facts About Bhojpuri Actress Sasura Bada Paisawala
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी के बारे में कहा जाता है कि वे क्रियेटिव नेचर की हैं। तभी तो वे कभी खाली नहीं रहती और अपने लिए, फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं और अब वे गाने भी गाने लगी है। पिछले दिनों रानी ने खुलासा किया था कि पिछले 8 सालों से एक व्यक्ति उन्हें सोशल मीडिया पर आए दिन भद्दे कमेंट भेजता है, उनकी बॉडी शेमिंग करता हैं जिसकी वजह से अभिनेत्री इस कदर डिप्रेस्ड हो चुकी हैं कि अब उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed