फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण ने खुद संभाला काम, करिश्मा प्रकाश का टैलेंट एजेंसी क्वान से इस्तीफा

Tue, 03 Nov 2020 11:34 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Nov 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
After NCB summon Deepika Padukone manager Karishma Prakash resigns from KWAN Talent Agency
करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI, Twitter- @deepikapadukone

टैलेंट एजेंसी क्वान (Kwan) की कर्मचारी करिश्मा प्रकाश को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की कथित हत्या के मामले में सामने आए ड्रग्स मामले में लगातार तलब कर रही है। इसी दौरान नई बात पता चली है कि करिश्मा ने तो यह एजेंसी कुछ दिन पहले ही छोड़ दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब करिश्मा इस एजेंसी की कर्मचारी नहीं हैं। करिश्मा क्वान की कर्मचारी थीं, जहां पर जूनियर मैनेजर के पद पर रहकर वह दीपिका पादुकोण के अलावा और भी कई अभिनेताओं के अकाउंट संभाल रही थीं।

After NCB summon Deepika Padukone manager Karishma Prakash resigns from KWAN Talent Agency
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

ड्रग्स के मामले में एनसीबी लगातार कलाकारों से पूछताछ कर रही है। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से भी एनसीबी ने पूछताछ की। उससे पहले दीपिका की मैनेजर करिश्मा से भी एनसीबी पूछताछ कर चुकी थी। जब एनसीबी को करिश्मा की दोबारा जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने करिश्मा को फिर से तलब किया। लेकिन, इस बार एनसीबी के समन का करिश्मा की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला और न ही वह पूछताछ के लिए उपस्थित रहीं। अब मुंबई सेशन कोर्ट ने करिश्मा प्रकाश को अंतरिम राहत देते हुए 7 नवंबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालत ने इस बीच उन्हें एनसीबी ऑफिस में जाकर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए भी कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को फिर से होगी।

After NCB summon Deepika Padukone manager Karishma Prakash resigns from KWAN Talent Agency
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI

सूत्र बताते हैं कि करिश्मा अब क्वान एजेंसी का हिस्सा नहीं रही हैं। उन्होंने 21 अक्टूबर को ही इस एजेंसी से इस्तीफा दे दिया था। इसके लिए उन्होंने न तो कोई नोटिस दिया और न ही पहले से बताया। एजेंसी में रहते हुए वह दीपिका के अलावा कुछ और अभिनेताओं के साथ काम करती थी। हालांकि, अब वह इस एजेंसी का हिस्सा नहीं है इसलिए वह न तो दीपिका पादुकोण और न ही किसी और अभिनेता के लिए काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After NCB summon Deepika Padukone manager Karishma Prakash resigns from KWAN Talent Agency
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करिश्मा से दोबारा पूछताछ करने के लिए एनसीबी उन्हें दो बार बुला चुकी है।  इसके बाद गुरुवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। ड्रग्स मामले में एनसीबी की इधर जांच जारी है और उधर दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म करके वापस मुंबई लौट आई हैं। सोमवार की शाम दीपिका पादुकोण को अपने सह कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। 

विज्ञापन
After NCB summon Deepika Padukone manager Karishma Prakash resigns from KWAN Talent Agency
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
कुछ हफ्तों पहले ही दीपिका अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हुई थीं। हालांकि, इसके बीच में ही हैं उन्हें एनसीबी के बुलावे पर ड्रग्स मामले की जांच के लिए मुंबई आना पड़ा था। शकुन बत्रा की इस अघोषित शीर्षक वाली फिल्म की शूटिंग वैसे श्रीलंका में होने वाली थी। लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं बंद होने की वजह से करण जौहर के निर्माण में बन रही इस फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed