फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना ने तोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की कमर, देश के 12 फीसदी सिनेमाघर बंद होने की कगार पर

Tue, 03 Nov 2020 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Impact of the COVID-19 pandemic on cinema 12 percent of theaters in the country On the verge of closure
सिनेमा हाल - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के चलते देश की अर्थव्यवस्था की गाड़ी डगमगाती नजर आ रही है। तमाम काम धंधे बंद हो चुके हैं, बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन आप लॉकडाउन के बाद से देख ही चुके हैं। इसके अलावा अगर किसी इंडस्ट्री को कोरोना ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है तो वह है भारतीय फिल्म इंडस्ट्री। 
Impact of the COVID-19 pandemic on cinema 12 percent of theaters in the country On the verge of closure
सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला
लगातार कई महीने तक शूटिंग बंद होने की वजह से फिल्मों की रिलीज डेट आगे टाल दी गई। कई बड़े प्रोजेक्ट बंद हो गए। अब सिनेमाघरों का अस्तित्व भी संकट में नजर आ रहा है। कई राज्यों में सिनेमाघर खोलने के बाद भी ये दर्शकों के लिए तरस रहे हैं।
Impact of the COVID-19 pandemic on cinema 12 percent of theaters in the country On the verge of closure
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोग - फोटो : अमर उजाला

फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान 12 फीसदी सिनेमाघर हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। कई राज्यों में कोरोना के कहर को देखते हुए सिनेमाघर अब तक नहीं खुल पाए हैं, ऐसे में अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि कुछ और सिनेमाघरों में फिर कभी रोशनी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Impact of the COVID-19 pandemic on cinema 12 percent of theaters in the country On the verge of closure
सिनेमा हाल - फोटो : amar ujala

देश में करीब 10 हजार सिनेमाघर हैं। इसमें सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की हालत लॉकडाउन के बाद से ज्यादा खराब हो गई है। लगातार बंद रहने की वजह से यहां काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। कोरोना काल में एहतियात बरत रहे लोग सिनेमाघरों में जाने से डर रहे हैं। यह स्थिति केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका सहित कई बड़े देशों में भी है।

विज्ञापन
Impact of the COVID-19 pandemic on cinema 12 percent of theaters in the country On the verge of closure
Ott Platforms - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमाघर मालिकों की तकलीफ स्टूडियोज ने भी बढ़ानी शुरू कर दी है। वो कई फिल्मों अब ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मुनाफे में जा रहे हैं और सिनेमाघर घुटनों पर आ गए हैं। आने वाला वक्त जरूर कुछ बदलाव लेकर आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed