फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में कई फिल्मी हस्तियों के नाम आए सामने, NCB ने तैयार की 25 सितारों की लिस्ट

Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB Lists 25 Top Bollywood Celebs who are allegedly related to the drug cartel
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा - फोटो : facebook/SushantSinghRajput, PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को एनसीबी के सामने कबूल कर लिया है। अभिनेत्री से एनसीबी की पूछताछ तीसरे दिन भी जारी है। एजेंसी से पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती के कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के दबाव में ड्रग्स लेती थीं। साथ ही उन्होंने ड्रग्स का सेवन करने वाले कई फिल्मी सितारों का भी खुलासा किया है। जिस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कार्रवाई करेगा।

Sushant Singh Rajput death case NCB Lists 25 Top Bollywood Celebs who are allegedly related to the drug cartel
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को पूछताछ में बताया है कि वह गांजा के साथ-साथ कुछ कैमिकल्स भी लेती थीं। साथ ही सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। वहीं सूत्रों के अनुसार एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पता चला है कि बॉलीवुड के ऐसे 20-25 अन्य सितारें हैं जो ड्रग्स खरीदते और इस्तेमाल करते हैं।

Sushant Singh Rajput death case NCB Lists 25 Top Bollywood Celebs who are allegedly related to the drug cartel
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

वहीं अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद एनसीबी ने इन सभी 20-25 फिल्मी सितारों पर कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सितारों को एनसीबी ने ए, बी और सी की श्रेणी में बांटा है। जिनपर कार्रवाई होगी। रिया चक्रवर्ती के अलावा एनसीबी को ड्रग्स पेडलर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच में कुछ नाम मिले हैं। ऐसे में एनसीबी इन सितारों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB Lists 25 Top Bollywood Celebs who are allegedly related to the drug cartel
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि अब एनसीबी द्वारा जल्द ही इन सभी सितारों को समन भेजा जाएगा और पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इतना ही नहीं खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के साथ काम करने वाले सितारों को भी एनसीबी पूछताछ के लिए समन भेजेगा। फिलहाल सितारों की इस लिस्ट को एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा किया गया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB Lists 25 Top Bollywood Celebs who are allegedly related to the drug cartel
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने एनबीसी के सामने सुशांत सिंह राजपूत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह दिवंगत अभिनेता की वजह से ड्रग्स का सेवन करती थीं। रिया ने एजेंसी से कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उनपर ड्रग्स लेने का दबाव बनाते थे। इस वजह से वह उसको लेती थीं। रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को कबूलते हुए कहा कि वह गांजा के साथ-साथ कुछ कैमिकल्स भी लेती थीं।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने कबूल की ड्रग्स लेने की बात, कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत के दबाव में करती थी ऐसा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed