बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। जिसके चलते अब सुशांत से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हाल ही में ब्रांद्रा पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी।
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या: बांद्रा पुलिस ने किए रिया चक्रवर्ती समेत 15 लोगों के बयान दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पूछताछ के दौरान रिया ने कई खुलासे किए थे। वहीं अब सुशांत से जुड़े और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिया के साथ ही इस मामले में 15 और लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
मुंबई के जोन 9 डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनके प्रबंधकीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच अधिकारी को यशराज फिल्मस ने सुशांत सिंह द्वारा साइन की अनुबंध की कॉपी दी है। 15 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
In #SushantSinghRajput death case at Bandra Police Station, statements of his managerial staff recorded. Investigation officer has received contract copy signed by Rajput from Yash Raj Films. Statements of 15 ppl have been recorded: Abhishek Trimukhe, DCP Zone 9, Mumbai(file pic) pic.twitter.com/b4Ze5ZmJ3r
वहीं मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती ने भी अपने बयान में कई खुलासे किए हैं। रिया ने अपने बयान में कहा है कि वो और सुशांत जल्द ही शादी करने वाले थे। इसके अलावा रिया ने सुशांत के साथ लिव इन में रहने की बात भी कुबूल की है। साथ ही रिया ने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात भी कही है।
मामले को लेकर यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत के कॉन्ट्रैक्ट की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने सुशांत के साथ साइन किए हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस से मांगी थी। शुक्रवार को कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी गई थी। खबरों के अनुसार इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए पुष्टि हुई है कि यशराज ने सुशांत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन तीन फिल्मों में से सुशांत यशराज के साथ 'ब्योमकेश बक्शी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुके थे। वहीं, तीसरी फिल्म 'पानी' को बजट की वजह से आगे नहीं बढ़ाया गया था।
पढ़ें: सुशांत की मौत के बाद ट्रोल हुईं सोनाक्षी ने डिलीट किया अपना ट्विटर, लिखा- 'आग लगे चाहे बस्ती में, मैं..'