फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच दिन में 25 बार रिया चक्रवर्ती ने किया था सुशांत सिंह राजपूत को फोन, इस वजह से दिवंगत अभिनेता पर बना रही थीं दबाव

Thu, 06 Aug 2020 05:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty call details has been reveal
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया है कि उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मामला दर्ज है। इस सिलसिले में रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल को निकलवाया गया है। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty call details has been reveal
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती के कॉल डिटेल्स में खुलासा हुआ है कि उन्होंने पांच दिन के अंदर सुशांत सिंह राजपूत को 25 बार कॉल किया था। मीडिया रिपोट्स की मानें तो जब सुशांत सिंह राजपूत 20 से 24 जनवरी 2020 के बीच अपनी बहन रानी से मिलने गए थे तब रिया ने उन्हें पांच दिनों में लगभग 25 बार कॉल किया था। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty call details has been reveal
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के अनुसार वह काफी परेशान चल रहे थे। बीते साल नवंबर में उन्होंने अपनी बहनों से मदद मांगी और उनके साथ चड़ीगढ़ जाने का फैसला किया था, लेकिन रिया चक्रवर्ती उनपर जोर डाल रही थीं वह नहीं जाएं। परिवार ने बताया कि इसके बाद दिसंबर में सुशांत सिंह राजपूत ने नए नबंर से बहनों को कॉल किया और उनसे मदद मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty call details has been reveal
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर उनपर दबाव बना रहा है। वह मुंबई से सबकुछ खत्म करके हिमाचल में कहीं सेटल हो जाएंगे। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत अपनी गाड़ी ड्राइव करके मुंबई से पंचकुला बहन रानी के पास चले गए। वह अपनी बहन के पास 20 से 24 जनवरी 2020 तक रहे थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty call details has been reveal
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने गाड़ी से सफर इसलिए किया क्योंकि उन्हें गलत दवाईयां लेने की वजह से घुटन महसूस हो रही थी। अपनी बहन के पास वह कुछ दिन तक रहे और जहां उनकी हालत में थोड़ा सुधार भी आया। सुशांत सिंह राजपूत ने गाड़ी खुद ड्राइव की, इस बात को अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने रिया चक्रवर्ती को बताया। जिसके बाद रिया ने सुशांत को 3- 4 दिनों में 25 बार कॉल की और उनपर वापस आने के लिए दबाव बनाया।  इसके बाद फिर से अभिनेता अपने परिवार से दूर कर दिए गए थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को शव उनके घर पर मिला था। 



पढ़ें: वरुण धवन से लेकर सलमान खान की राखी बहन तक, समीर शर्मा के निधन पर सितारों ने यूं जताया दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed