बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सवालों के घेरे में हैं। वहीं सीबीआई इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने अपने परिवार के लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई, प्रवर्तन निर्देशालय और सभी जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अपने परिवार की चिंता है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती ने वीडियो साझा कर अपने परिवार के लिए मांगी सुरक्षा, कहा- 'मेरी जान को खतरा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती मीडिया रिपोटर्स से घिरे नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।
इस वीडियो को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह मेरी बिल्डिंग के अंदर हैं। वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह मेरे पिता इंद्रजीत (रिटायर आर्मी ऑफिसर) हैं। हम लोग घर से बाहर निकलकर ईडी, सीबीआई और अन्य सभी जांच एजेंसियों का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन यहां मेरे और मेरी परिवार की जान को खतरा है।'
रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमने इस बारे में लोकल पुलिस थाने में जानकारी दी और वहां जाकर भी शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हमने जांच कर रही एजेंसियों को भी इस बारे में बताया और मदद की अपील की, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली है। यहां परिवार कैसे रहे ? जबकि हम लोग केवल मदद मांग रहे हैं। सभी एजेंसियों से बोल चुके हैं।'
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on
अपने पोस्ट के आखिरी में रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'मेरा मुंबई पुलिस से अनुरोध है कि कृपया हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम लोग सभी एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह पोस्ट और उनके पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: स्वरा भास्कर ने की रिया चक्रवर्ती की अजमल कसाब से तुलना, जानिए क्या है पूरा मामला