सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अब तक रिया चक्रवर्ती सहित दिवंगत अभिनेता के स्टाफ और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ पिठानी बहुत बार अपना बयान बदल चुके हैं। उनके बार-बार बयान बदलने पर बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: सिद्धार्थ पिठानी के बार-बार बयान बदलने पर गुस्से में आए ये अभिनेता, कहा- 'वह सही से पिटे नहीं हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता शेखर सुमन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शुरू से ही अपनी आवाज उठा रहे हैं। इस मामले में वह सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। सिद्धार्थ पिठानी के बार-बार बयान बदलने पर शेखर सुमन ने कहा है कि वह ठीक से पिटे नहीं हैं इसलिए अपना बयान बदल रहे हैं।
शेखर सुमन ने यह बात ट्वीट के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पिठानी लगातार अपने बयान बदल रहा है क्योंकि अभी तक वह सही से पिटा नहीं। ठीक से हिरासत में लेकर सिद्धार्थ से कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए।' सोशल मीडिया पर शेखर सुमन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके फैंस के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Pithani is constantly changing his statements bcoz wo abhi tak sahi se Pithanahi.A custodial interrogation is abs.necessary otherwise Shinde ke kehne par ye sab shendi lagate jaayenge.
वहीं सीबीआई लगातार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। हाल ही में इन तीनों के बयानों में काफी असमानता देखने को मिली थी। आज भी इन सभी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं सीबीआई का टीम रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
इससे पहले रिया चक्रवर्ती से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। उनका शव उनके घर में मिला था। इसके बाद से इस मामले के सीबीआई, ईडी, और एनसीबी जांच कर रही है।
पढ़ें: कोरोना से जंग जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने बदला अपना लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर