अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनके करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने नया और चौंकने वाला खुलासा किया है। सीबीआई बीते तीन दिन से सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और हेल्पर दीपेश से पूछताछ कर रही है। इस बीच अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सोमवार को सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई के सामने कई खुलासे किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिठानी ने कहा है रिया चक्रवर्ती जब से सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में आईं तबसे उनकी जिंदगी पूरी तरह से पलट गई थी।
सुशांत सिंह राजपूत केस: चर्चा में सिद्धार्थ पिठानी का बयान, रिया चक्रवर्ती के बारे में किए ये नए खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती के आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान रहने लगे थे। वह उनके सामने दो-तीन बार रोए भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई से पूछताछ में यह भी बताया है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले साल की एक पार्टी का जिक्र करते हुए यह भी बताया है कि एक पार्टी में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का आपस में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में सुशांत ने रिया का साथ दिया था। इसके बाद रिश्ते बिगड़ते चले गए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ ने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के बारे में भी खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 के बाद सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में चीजें बदलने लगी थी।
पिठानी ने कहा कि पिछले साल अगस्त के बाद से सुशांत सिंह राजपूत का काम में मन लगना बंद हो गया था और वह ज्यादा समय रिया चक्रवर्ती के साथ बिताने लगे थे, लेकिन एक समय आया जब सुशांत सिंह राजपूत अकेले पड़ गए थे। 2019 खत्म होने के बाद वह ऐसा महसूस करने लगे थे। सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि कुछ समय बाद वह अपने घर हैदराबाद चले गए थे और वहीं नौकरी कर रहे थे, लेकिन जनवरी 2020 में एक दिन उनके पास सुशांत सिंह राजपूत का कॉल आया। कॉल पर उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि वह अभिनय की दुनिया छोड़ने वाले हैं और अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 150 शुरू करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी ने अपने बयान में आगे कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें बताया था कि उनकी हालत ठीक नहीं और उन्होंने सिद्धार्थ को वापस मुंबई आने को बोला, जिसके बाद सिद्धार्थ पिठानी हैदराबाद से उनके पास वापस आ गए। सिद्धार्थ पिठानी ने आगे कहा कि जैसे ही वह सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे सुशांत सिद्धार्थ से लिपटकर रोने लगे और अभिनय छोड़ने की बात करने लगे। सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि अब 30,000 रुपये में घर चलाएंगे है और अभिनय छोड़कर खेती करेंगे। सिद्धार्थ पिठानी ने यह भी बताया कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को सबसे पहले जनवरी में अकेला छोड़ा था। यह बात भी उन्होंने रोते रोते बताई थी। सिद्धार्थ के अनुसार जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की ऐसे हालत के लिए उनके मैनेजर से पूछा तो उसने कहा कि रिया सुशांत सिंह राजपूत के कार्ड इस्तेमाल करती है और उन्हें छोड़कर चली गई थीं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का दावा, रिया के पिता और महेश भट्ट ने की मौत की साजिश, कहा- 'हो नार्को टेस्ट'