फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इस पड़ोसी मुल्क में उठी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग, दिवंगत अभिनेता की बहन ने साझा की तस्वीर

Sun, 11 Oct 2020 05:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 11 Oct 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case sri lankan fans had appeal to justice for late actor on billboard
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सीबीआई ने भी मान लिया है कि उन्होंने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या की थी, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के देश-विदेश में मौजदू फैंस उन्हें और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। दिवंगत अभिनेता को इंसाफ दिलाने की मांग अब भारत के पड़ोसी मुल्क में भी उठ रही है।

Sushant Singh Rajput death case sri lankan fans had appeal to justice for late actor on billboard
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo

भारत का यह पड़ोसी मुल्क श्रीलंका है। जी हां, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद सुशांत सिंह राजपूत के श्रीलंका में मौजूद फैंस उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। श्रीलंका में एक बिलबोर्ड पर सुशांत सिंह राजपूत को तस्वीर नजर आई है। इस तस्वीर के साथ दिवंगत अभिनेता को न्याय दिलाने की अपील की गई है। श्रीलंका के इस बिलबोर्ड की तस्वीर को सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर साझा की है। 

Sushant Singh Rajput death case sri lankan fans had appeal to justice for late actor on billboard
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo

श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए इसके जरिए न्याय की अपील करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रीलंका में मौजूद सुशांत सिंह राजपूत के बिलबोर्ड की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने श्रीलंका का शुक्रिया भी अदा किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case sri lankan fans had appeal to justice for late actor on billboard
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagarm: @Shwetasinghkirti

सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझती जा रही है। इस मामले में फॉरेंसिक जांच कर रही एम्स के डॉक्टरों की टीम ने माना है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। एम्स की इस रिपोर्ट पर सीबीआई ने भी मोहर लगा दी है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case sri lankan fans had appeal to justice for late actor on billboard
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बताया जा रहा है कि एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही शव के अन्य हिस्सों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कमरे के अंदर किसी ने जबरन प्रवेश किया। न ही मृतक के शरीर पर हाथापाई या कोई अन्य निशान थे। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सुशांत केस में करीब 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। इनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, रिया के माता पिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, सुशांत के सीए, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर और कुछ दोस्तों से पूछताछ हुई है। जांच एजेंसी ने सुशांत के पावना डैम रिजॉर्ट पर भी कई लोगों से पूछताछ की थी।

पढ़ें: 78 साल के हुए अमिताभ बच्चन, आज भी बरकरार है 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' वाला तेवर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed