फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही अच्छे पायलट भी थे सुशांत सिंह राजपूत, देखिए जब अभिनेता ने उड़ाया था हवाई जहाज

Thu, 18 Jun 2020 06:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death he was flying a plane video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जाना बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने रील और रियल लाइफ, दोनों से ही दर्शकों के दिलों में खास छाप छोड़ी थी। असमय हुई उनकी मौत से जहां फैंस शोक में हैं तो वहीं आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाने पर बहुत से लोग सदमे में भी हैं। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी अब लोगों के बीच यादें रह गई हैं। इस बीच हम आपको उनके खास वीडियो से रूबरू करवाते हैं। 

Sushant Singh Rajput death he was flying a plane video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो फिल्मों के अलावा जिंदगी में नए- नए प्रयोगों के लिए जाने जाते थे। वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह हवाई जहाज उड़ाते नजर आ रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput death he was flying a plane video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो साल 2018 का है। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है सुशांत सिंह राजपूत हवाई जहाज चलाने में कितनी दिलचस्पी ले रहे हैं। अभिनेता की मौत के बाद उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death he was flying a plane video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने खास पोस्ट भी लिखा था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'लड़खड़ाया लेकिन अनंत को मापने वाले पंखों को फैलाया, जबकि मेरी पहली वास्तविक उड़ान में अभी भी कुछ समय है !!' अभिनेता के इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death he was flying a plane video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान सांइस से जुड़ी चीजों और किताबों को हमेशा अपने पास रखते थे। अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपनी शुरुआत फिल्म काय पो छे! से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।  

पढ़ें: अगस्त से शुरू होगी मुंबई के इस बड़े स्टूडियो में शूटिंग, रानी और सैफ के साथ मचेगी खूब धमाचौकड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed