फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्रोल होने के बाद करण जौहर ने पहली बार किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Sat, 15 Aug 2020 02:34 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Aug 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Karan Johar Breaks His Social Media Silence
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद उनके लाखों - करोड़ों चाहने वालों को सदमा लगा। वहीं बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई और करण जौहर समेत कई अन्य सितारों को ट्रोल किया जाने लगा। खुद को लगातार निशाना बनाए जाने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था। अब दो महीने बाद उन्होंने पहली बार पोस्ट किया है।

Sushant Singh Rajput death Karan Johar Breaks His Social Media Silence
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि 'हमारा महान देश, यहां की संस्कृति, विरासत और इतिहास से प्यार है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To our great nation....a treasure trove of culture, heritage and history.... #happyindependenceday ... JAI HIND 🙏🙏🙏🧡🧡🧡

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

Sushant Singh Rajput death Karan Johar Breaks His Social Media Silence
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस बार करण जौहर ने अपने कमेंट सेक्शन को म्यूट रखा यानी उन्हें फॉलो करने वाले सभी उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे। जिन्हें करण फॉलो करते हैं केवल वो ही कमेंट कर सकते हैं। करण जौहर के पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने हार्ट का इमोजी बनाया। इसके अलावा नेहा धूपिया ने 'जय हिंद' लिखा और  ईशान खट्टर ने 'प्यार' लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Karan Johar Breaks His Social Media Silence
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले करण का आखिरी पोस्ट सुशांत के निधन पर किया गया शोक संदेश था। उन्होंने सुशांत के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि वो एक साल से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। करण ने लिखा था कि ये उनकी गलती थी और उन्हें इसका अफसोस है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Karan Johar Breaks His Social Media Silence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'इस बात के लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं था। मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें साझा कर सको, लेकिन शायद मैंने कभी उस तरह नहीं सोचा। हम बहुत बार अपनी जिंदगी शोर के बीच जीते हैं लेकिन अंदर से अकेले होते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed