{"_id":"5f377202b641ec21b842111a","slug":"sharat-saxena-birthday-here-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद शरत सक्सेना ने बॉलीवुड में रखा था कदम, 46 सालों से कर रहे काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद शरत सक्सेना ने बॉलीवुड में रखा था कदम, 46 सालों से कर रहे काम
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शरत सक्सेना को आपने सहायक किरदारों में टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर जरूर देखा होगा। शरत ने निगेटिव किरदार के अलावा कॉमेडी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाया। 17 अगस्त 1950 को शरत का जन्म मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। एक छोटे से शहर से मुंबई तक का उनका सफर कैसा रहा चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना ने अपनी स्कूली पढ़ाई भोपाल से की। इसके बाद उन्होंने जबलपुर से इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि शरत की रुचि फिल्मों में थी तो वो 1972 में मुंबई पहुंच गए। दो महीने तक उन्होंने नौकरी की। जल्द ही उन्हें फिल्मों के छोटे छोटे अन्य काम मिलने लग गए। साल 1974 में शरत ने फिल्म 'बेनाम' से डेब्यू किया।
3 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना 1977 में फिल्म 'एजेंट विनोद' में नजर आए। इसके बाद उन्होंने 'काला पत्थर', 'तराना', 'शान', 'शक्ति' और 'पुकार' सहित कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में आने के बाद शरत को विलेन के रोल ऑफर होने लगे। उनके निगेटिव किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया। उनके निभाए किरादर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए जिसकी वजह से उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फना में शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने की वजह से शरत को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा रहा कि उनके पास काम की कमी नहीं रही। निगेटिव किरदार के साथ साथ वो सहायक भूमिकाओं में पसंद किए जाने लगे। फिल्म 'फिर हेरा फेरी', 'भागमभाग', 'दे दना दन', 'बॉडीगार्ड' में उन्होंने लोगों को हंसाने का काम किया। निजी तौर पर शरत निगेटिव किरदारों से ज्यादा कॉमेडी भूमिकाएं करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम रिटर्न्स में शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी के अलावा शरत ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और पंजाबी भाषा में फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर कई शोज किए हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो शरत शोभा सक्सेना संग शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके दो बच्चे वीरा और विशाल हैं। शरत अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।