फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'तुम सबसे पहले हो'

Sun, 05 Jul 2020 10:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 Jul 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death sister shweta singh kirti hand written notes
सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद से उनका परिवार इस सदमे से उबर नहीं पा रहा है। तीन बहनों के बाद सुशांत घर में सबसे छोटे और लाडले थे। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रही हैं। इस बार श्वेता ने सुशांत की याद में हाथ से लिखा एक नोट साझा किया है।

sushant singh rajput death sister shweta singh kirti hand written notes
सुशांत की याद में बहन ने लिखा ये नोट - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर ये नोट साझा किया है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने कई दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। श्वेता ने अपने भावुक नोट में लिखा है कि 'तुम सबसे पहले हो, लव यू, भाई सुशांत।'

sushant singh rajput death sister shweta singh kirti hand written notes
भांजी के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले श्वेता ने अपनी बेटी और सुशांत के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्वीटहार्ट, Freyju अपने मामू के साथ।' बता दें कि श्वेता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुशांत को लेकर कई पोस्ट किए थे लेकिन बाद में उन्होंने उनको डिलीट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death sister shweta singh kirti hand written notes
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता सिंह कीर्ति ने एक अन्य तस्वीर साझा की थी जिसमें सुशांत को अंतिम विदाई दी गई थी। सुशांत की एक तस्वीर के सामने उनके पिता और बहन श्वेता बैठे हुए हैं। परिवार के सदस्य सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फेसबुक पर पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा था, 'अंतिम विदाई और प्यार, सकारात्मक ऊर्जा से भरा मेरा छोटा भाई। उम्मीद है तुम जहां भी रहो खुश रहो। हम तुमसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।'

विज्ञापन
sushant singh rajput death sister shweta singh kirti hand written notes
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने बताया था कि 'वो (सुशांत) बिहार के लिए काफी कुछ करना चाहता था। सुशांत बिहार में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाना चाहता था। दुर्भाग्य है कि वो अपनी इच्छाओं को पूरा करने से पहले ही इस दुनिया से चला गया। सुशांत को विज्ञान और चांद सितारों में काफी रुचि थी। यही नहीं उसने चांद पर प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। सुशांत के पास एडवांस टेलिस्कोप था जिससे वो चांद और दूसरे ग्रहों को निहारता रहता था।' 



केआरके को हंसल मेहता की चेतावनी और सीनियर कलाकारों के सामने शूटिंग का संकट, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed