फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के साथ सूरज पंचोली के ऐसे थे रिश्ते, अभिनेता ने झगड़े की बात पर तोड़ी चुप्पी

Thu, 18 Jun 2020 11:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Sooraj Pancholi reveal his relation with him
सूरज पंचोली , सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हैरान- परेशान कर दिया है। उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम कैसे उठा लिया। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। साथ ही उनके करीबी उनके बारे में खुलासे कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है।

Sushant Singh Rajput death Sooraj Pancholi reveal his relation with him
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सूरज पंचोली फिल्म हीरो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर खास पोस्ट साझा किया है। लंबे पोस्ट में सूरज पंचोली ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिश्ते कैसे थे। इतना ही नहीं सूरज पंचोली ने उन खबरों को लेकर भी अपनी पोस्ट में प्रतिक्रिया दी जिनमें बताया जा रहा है कि सूरज और सुशांत सिंह राजपूत के बीच झगड़ा हुआ था। 

Sushant Singh Rajput death Sooraj Pancholi reveal his relation with him
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है, 'मैं यह नहीं करना चाहता था, लेकिन करना पड़ रहा है, क्योंकि चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। यह मैं अपने खुद के अनुभव से बता रहा हूं। ऑनलाइन कई गलत रिपोर्ट और मैसेज देख रहा हूं जो काफी दर्दनाक हैं। यह रिपोर्ट्स मेरी और सुशांत की लड़ाई को लेकर हैं। मुझे नहीं पता कौन ऐसी बकवास और निराधार अफवाह फैला रहा है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Sooraj Pancholi reveal his relation with him
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरी और सुशांत की सिर्फ अच्छी यादे हैं। हम एक-दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे। मेरी और उनकी अच्छी और मस्ती भरी यादें थीं। वह मेरे साथ अच्छे से व्यवहार करते थे और मैं उन्हें सीनियर की तरह सम्मान देता था। इतना ही नहीं मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन भी था। इस तरह की बातें बनना बंद करो क्योंकि यह दिल दुखाने वाला है। '

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Sooraj Pancholi reveal his relation with him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पोस्ट को खत्म करते सूरज पंचोली ने लिखा कि जो अब नहीं रहे उसके बारे में ऐसे बातें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी मौत के बाद एक बार फिर से भाई-भतीजावाद पर चर्चा शुरू हो गई है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने किया दावा, अभिनेता ने रविवार सुबह सवा नौ बजे चेक किया था मैसेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed