युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अवसाद से ग्रसित होकर आत्महत्या कर लेने के बाद वंशवाद और गुटबाजी जैसे मुद्दे बहुत खड़े हो गए हैं। इनके साथ ही आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की लिखी किताब 'क्रैकिंग द कोड- माई जर्नी इन बॉलीवुड' का एक अंश बहुत वायरल हो रहा है। इसमें आयुष्मान खुराना ने लिखा है कि वर्ष 2007 में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के स्टाफ ने उन्हें यह कहकर नकार दिया था कि वह बाहरियों के साथ काम नहीं करते।
सितारा बनने के बाद जिसे बुलाया अपने शो पर, उसी आयुष्मान के साथ करण जौहर ने किया था ये बर्ताव!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान ने इस किताब में लिखा है कि उस वक्त वह एक रेडियो जॉकी हुआ करते थे तब करण जौहर पहले फिल्मी हस्ती थे जिनका आयुष्मान ने इंटरव्यू किया था। वर्ष 2007 में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने करण से उनका फोन नंबर भी मांगा था और करण ने अपना लैंडलाइन नंबर दिया था। उन्होंने करण को यह भी बताया था कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं।
This is how Ayushmann khurrana exposed Karanjohar once 👏 #JusticeForSushantSinghRajput#karanjohargang pic.twitter.com/KEMubK0zWK
आयुष्मान ने अपनी किताब में लिखा, 'जब मैं करण से मिला तब उन्होंने मुझे अपने ऑफिस का लैंडलाइन नंबर दिया। मुझे यहां समझ लेना चाहिए था लेकिन मैं तो बहुत उत्साहित था। मैं तो यह सोच रहा था कि मैं उन्हें कितने बजे फोन करूं? मैंने सोचा कि साढ़े 11 बजे फोन करता हूं। तब तक वह शायद अपना नाश्ता भी कर चुके होंगे! मैंने अगले दिन उस नंबर पर फोन किया तो मुझे बताया गया कि करण ऑफिस में नहीं हैं। फिर मैंने अगले दिन फोन किया तो बताया गया कि वह बहुत व्यस्त हैं। जब मैंने उसके अगले दिन फोन किया तो मुझे दुत्कारते हुए बोल दिया गया कि वह सिर्फ सितारों के साथ काम करते हैं। मेरे साथ काम नहीं कर सकते।'
कहानी में मोड़ तब आया जब करण जौहर ने वर्ष 2018 में आयुष्मान खुराना को अपने शो 'कॉफी विद करण' में आमंत्रित किया। आयुष्मान खुराना ने वहां पर यह कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, 'आपने मुझे अपना लैंडलाइन नंबर दिया था और मैंने जब उस पर फोन किया तो मुझे सीधे-सीधे बोल दिया गया कि हम सिर्फ स्टार्स के साथ काम करते हैं। किसी नए आए हुए अभिनेता या बाहरी के साथ काम नहीं करते।'
इस पर करण ने जवाब देते हुए कहा, 'मैंने आपको सही नंबर दिया था। मुझे लगा था कि आप में वह क्षमता है।' इस पर आयुष्मान ने कहा, 'मेरा लक्ष्य आप तक पहुंचना था। लेकिन, वह नहीं हो सका।' यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।