फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए सुरेश रैना, कहा- 'अब भी दुख है भाई लेकिन...'

Sun, 23 Aug 2020 03:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Aug 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Suresh Raina remember late actor on social media
सुशांत सिंह राजपूत, सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

अचानक हुई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत उनके फैंस और दोस्तों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उनकी मौत को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं और उनके फैंस अभी भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करके उन्हें याद करते रहते हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत को अब मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने याद किया है। 

Sushant Singh Rajput death Suresh Raina remember late actor on social media
क्रिकेटर सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेश रौना हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुरेश रैना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत टोपी पहने और बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि सुरेश रैना और सुशांत सिंह राजपूत की यह तस्वीर फिल्म एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी के समय की है। 

Sushant Singh Rajput death Suresh Raina remember late actor on social media
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को साझा करते हुए सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए भावुक ट्वीट लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब भी दुख है भाई लेकिन सच सामने आएगा।' सोशल मीडिया पर सुरेश रैना का ट्वीट और  सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Suresh Raina remember late actor on social media
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मिला था। अचानक हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच शुरुआत में मुंबई और पटना पुलिस कर रही थी। इसके बाद अब यह मामला सीबीआई के पास पहुंच गया है। मुंबई में सीबीआई की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही है। 


विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Suresh Raina remember late actor on social media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। वहीं दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के उकसाया। रिया चक्रवर्ती सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है। 

पढ़ें: अस्पताल में भर्ती गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर, विदेशी विशेषज्ञों से ली जा रही सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed