बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने 14 जून को अपने एक और सितारा खो दिया। रविवार को मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला। वहीं उनकी आत्महत्या से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। सुशांत सिंह राजपूत ने कई शानदार अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। फिल्मी और छोटे पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिली। ऐसे में हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं।
फिल्मी पर्दे पर इन सात अभिनेत्रियों के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने किया था रोमांस, अभिनेता की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत ने पहली बार टीवी अभिनेत्री अंकिता के साथ जोड़ी बनाने की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत छोटे पर्दे पर मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आए थे। इस सीरियल में इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सीरियल पवित्र रिश्ता साल 2009 में शुरू हुआ था।
परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर
सुशांत सिंह राजपूत की साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर मुख्य भूमिका नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को परिणीति के अलावा वानी दोनों के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया था।
अनुष्का शर्मा
फिल्म पीके में सुशांत सिंह राजपूत के साथ आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे शानदार फिल्म एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी थी। यह फिल्म मशहूर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी के साथ देखने को मिली। यह फिल्म साल 2016 में आई थी।