कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार जारी है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे भी आ चुके हैं। इस बीच 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा डडवाल के अंदर भी कोविड-19 के लक्षण मिलने की खबर है, लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।
सलमान खान की इस अभिनेत्री में दिखे कोरोना के लक्षण, मगर कोविड-19 का टेस्ट करवाने तक के पैसे नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा डडवाल को बीते कुछ दिनों से सर्दी-खांसी, मुखार, सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, बदन दर्द, गले में दर्द और किसी भी तरह के खाने से स्वाद न मिलने की परेशानी हो रही है। वहीं उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने अपने सह कलाकार अभिनेता सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। पूजा डडवाल सलमान खान के साथ साल 1995 में आई फिल्म वीरगति में नजर आई थीं।
पूजा ने खुलासा किया है कि उनकी तबीयत हर दिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लिए है, लेकिन अब उनके दोस्तों ने भी उन्हें पैसे देने से मना कर दिया है। जिसके चलते उनके पास कोविड-19 का टेस्ट करवाने तक के पैसे नहीं हैं। पूजा डडवाल ने यह भी बताया कि उनके पड़ोस में चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
इस समय पूजा डडवाल अपने बीमार पति के साथ गोवा के पोंडा में रह रही हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पूजा के पास अपने घर का खर्चा चलाने तक के पैसे नहीं हैं। सलमान खान से मदद की गुहार लगाते हुए पूजा डडवाल ने कहा, 'मैं पहले भी सलमान खान से मदद मांग चुकी हूं, उन्होंने मुंबई में मेरा छह से आठ महीने तक इलाज करवाया था और बाद में गोवा में भी मेरे खाने-रहने की व्यवस्था की थी।
अभिनेत्री ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, आज एक बार से मैं परेशानी में हूं, मुझे सलमान खान की फिर से याद आ रही है। मुझे बार-बार सलमान से मदद मांगना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सलमान के अलावा कोई और मदद भी नहीं करता है। मैं आज फिर से मुसीबत में हूं सलमान, मेरी मदद करो।' इसके अलावा पूजा डडवाल अपनी और भी कई परेशानियों के बारे में खुलासा किया।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर महाराष्ट्र गृह मंत्री ने लिया बड़ा फैसला, अभिनेता की मौत की हर पहलू पर होगी जांच