फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने लिया बड़ा फैसला, अभिनेता की मौत की हर पहलू पर होगी जांच

Mon, 15 Jun 2020 09:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 15 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput funeral Mumbai Police will probe Sushant Singh Rajput depression angle too says Maharashtra Home Minister
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। इतना ही नहीं उनकी आत्महत्या पर सभी कलाकारों ने हैरानी भी जताई है। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बड़ा फैसला किया है। 

Sushant Singh Rajput funeral Mumbai Police will probe Sushant Singh Rajput depression angle too says Maharashtra Home Minister
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने खुद फांसी लगाई थी, लेकिन उनकी मौते को लेकर फिल्म इंडस्ट्री का एक धड़ा यह बोल रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री में काम की वजह से अवसाद से गुजर रहे थे। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कलाकारों की इस बात को ध्यान में रखते हुए सुशांत सिंह राजपूत की पुलिस जांच आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं और हर पहलू से छानबीन करने की बात कही है। 

Sushant Singh Rajput funeral Mumbai Police will probe Sushant Singh Rajput depression angle too says Maharashtra Home Minister
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं मीडिया में चल रही रिपोर्ट का माने तो वह अपने काम को लेकर गंभीर अवसाद से भी गुजर रहे थे। इसलिए मुंबई पुलिस इस नजरिए से भी जांच करेगी।' वहीं आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सोमवार को मुंबई में नम आंखो से आखिरी विदाई दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput funeral Mumbai Police will probe Sushant Singh Rajput depression angle too says Maharashtra Home Minister
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट पर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के पिता, चचेरे भाई और तीन बहनें मौजूद थीं। इनके अलावा बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे भी उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, सुनील शेट्टी, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, वरुण शर्मा राजकुमार राव और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput funeral Mumbai Police will probe Sushant Singh Rajput depression angle too says Maharashtra Home Minister
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म 'काय पो चे' से की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में नजर आए। सिनेमाघर में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म की कहानी डिप्रेशन और जिंदगी से जंग पर आधारित थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद वायरल हुआ अक्षय कुमार का ये पुराना वीडियो, सुसाइड करने वालों के लिए बोली ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed