{"_id":"5eecb5c062daaa44ff7156e2","slug":"sushant-singh-rajput-death-when-he-removed-his-surname-rajput-during-film-padmaavat-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर से हटा दिया था अपना सरनेम, जानिए क्या था पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर से हटा दिया था अपना सरनेम, जानिए क्या था पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर किसी को अपने अभिनय के हुनर और खुशमिजाज अंदाज से जीतने वाले सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अब भी हर दिल में है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियोज, तस्वीरें और किस्से वायरल हो रहे हैं। एक तरफ जहां सुशांत सबको प्यार बांटने में विश्वास रखते थे तो वहीं वो अपनी हर बात बेबाकी से भी रखना जानते थे। सुशांत से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आपको बताते हैं जब ट्विटर से उन्होंने अपना सरनेम हटा लिया था।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल संजय लीला भंसाली के साथ 'पद्मावत' फिल्म में करणी सेना के मारपीट करने के बाद सुशांत सिंह ने ट्विटर पर अपना सरनेम 'राजपूत' हटा दिया था। सरनेम हटाने पर कुछ लोगों ने सुशांत सिंह को ट्विटर पर ट्रोल भी किया था। जिसके बाद सुशांत ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए फिर से सरनेम जोड़ लिया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत ने फिल्म पद्मावत के सेट पर भंसाली के साथ हुई मारपीट के बाद ट्वीट कर सरनेम हटाने की बात कही थी। सुशांत ने तब कहा था, 'जब तक हम अपने सरनेम से मोहग्रस्त रहेंगे तब तक हमें भुगतना होगा। अगर आप में हिम्मत है तो आप पहले नाम से खुद को सामने रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर से सरनेम हटाने के दो दिन बाद ही सुशांत ने फिर से पूरा नाम सुशांत सिंह राजपूत लिखना शुरू कर दिया था। हालांकि जब लोगों ने सुशांत को ट्रोल किया तो वो बोले थे, 'मैंने अपना सरनेम नहीं बदला है। तुम अगर बहादुरी दिखाओगे तो मैं तुमसे 10 गुणा ज्यादा राजपूत हूं। मैं कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में हुआ था। सोमवार (15 जून) को उनकी अंतिम यात्रा में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। इन सितारों में रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।