फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agent: 'ड्राइव' में सुशांत के साथ दिखे विर्क की बड़े परदे पर वापसी, अगले हफ्ते दिखेंगे इस खतरनाक किरदार में

Sat, 22 Apr 2023 09:40 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Apr 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Drive film Actor Vikramjeet Virk playing villain in Agent movie Know About Release date
विक्रमजीत विर्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता विक्रमजीत विर्क साउथ की कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनकी फिल्म ‘एजेंट’ अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। विक्रमजीत विर्क इस फिल्म में खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता की मानें तो इस फिल्म में उनका किरदार अब तक निभाए गए किरदार से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है। सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और अखिल अक्किनेनी के अलावा हिंदी सिनेमा के अभिनेता डिनो मोरिया भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले विक्रमजीत विर्क हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की फिल्म 'ड्राइव' में नजर आए थे। 

Sushant Singh Rajput Drive film Actor Vikramjeet Virk playing villain in Agent movie Know About Release date
विक्रमजीत विर्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी फिल्म ‘एजेंट’ एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म फिल्म है। अभिनेता विक्रमजीत विर्क ने इस फिल्म में देव का किरदार निभाया है जो स्वभाव से बहुत ही निर्दयी है। इस किरदार के बारे में विक्रमजीत विर्क कहते हैं, 'मैंने एंटी हीरो के रूप में कई फिल्मों में किरदार निभाए हैं लेकिन 'एजेंट' का देवा बहुत ही खतरनाक है। वह बहुत ही निर्दयी और हिंसक प्रवृत्ति का है। वह ज्यादा बात नहीं करता है लेकिन उसके बोलने से पहले उसकी गन बोलती है।'

Sushant Singh Rajput Drive film Actor Vikramjeet Virk playing villain in Agent movie Know About Release date
विक्रमजीत विर्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'एजेंट' एक्शन से भरपूर फिल्म है। विक्रमजीत विर्क कहते हैं, 'फिल्म में देवा का किरदार निभाना मेरे लिए जितना चुनौतीपूर्ण रहा है, उससे ज्यादा चुनौती इस फिल्म में एक्शन करना रहा है। हालांकि फिल्म में मुझे एक्शन करना बहुत पसंद है,लेकिन इस तरह का एक्शन मैंने पहले किसी फिल्म में नहीं किया।'
Selfiee: एक बार फिर दिखेगी अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की जोड़ी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैंस देख सकते हैं 'सेल्फी'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Drive film Actor Vikramjeet Virk playing villain in Agent movie Know About Release date
विक्रमजीत विर्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रमजीत विर्क ने आगे कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए बहुत ही खास है। फिल्म में अखिल अक्किनेनी और ममूटी के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा है।' अभिनेता अखिल अक्किनेनी  साउथ सिनेमा के  सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे हैं। विक्रमजीत विर्क के साथ साथ यह फिल्म अखिल अक्किनेनी के लिए भी बहुत खास है। दोनो के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म है तो तेलुगु के साथ साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
Milind-Ankita: 26 साल छोटी अंकिता कोंवर को देखते ही दिल हार बैठे थे मिलिंद सोमन, उम्र की सीमा लांघ रचाई शादी

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Drive film Actor Vikramjeet Virk playing villain in Agent movie Know About Release date
विक्रमजीत विर्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रमजीत विर्क साउथ की फिल्मों के अलावा हिंदी और पंजाबी में भी कई फिल्में कर चुके हैं। हिंदी सिनेमा में वह आखिरी बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'ड्राइव' में नजर आए थे।
Adipurush: 'मंत्रों से बढ़कर है जिनका नाम...,' प्रभास के आदिपुरुष का नया लिरिकल मोशन पोस्टर देख फैंस उत्साहित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed