{"_id":"5fa3df448ebc3e5be50e92be","slug":"sushant-singh-rajput-durg-case-ncb-arrest-one-person-who-supply-drugs-to-film-and-tv-industry-persons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता था ड्रग्स, एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता था ड्रग्स, एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत ड्रग केस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। इस केस में अब तक करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में एनसीबी ने रंगे हाथों एक ऐसे शख्स को दबोचा जो कथित तौर पर फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता है।
2 of 5
एनसीबी (फाइल)
- फोटो : ANI
एनसीबी के एक बड़े अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग्स) मामले में भी इस आरोपी का नाम सामने आया है। एनसीबी ने इस आरोपी कई प्रकार की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
3 of 5
एनसीबी (फाइल)
- फोटो : ANI
एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया। उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनसीबी (फाइल)
- फोटो : ANI
अधिकारी ने कहा कि वाहिद का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि वह फिल्म उद्योग और टीवी धारावाहिकों से जुड़े लोगों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। माना जा रहा है कि वाहिद ड्रग्स मामले में कई और बड़े खुलासे कर सकता है। एनसीबी आरोपी से उन बड़े नामों को जानने की कोशिश करेगी जिन्हें वाहिद ड्रग्स सप्लाई करता था।
एनसीबी ने इससे पहले सुशांत की मौत के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर हैं। इसके अलावा एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।