फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर दिल्ली में कई जगह लगे पोस्टर, फैंस कर रहे सीबीआई जांच की मांग

Mon, 27 Jul 2020 03:43 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 27 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput fan puts up hoardings across on streets of Delhi demanding CBI enquiry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। देश में कई जगहों पर उनके प्रशंसक सीबीआई जांच की मांग को लेकर रैली निकालते दिखे। ट्विटर पर #JanAndolan4SSR हैशटैग ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इन सब के अलावा अब सुशांत के फैंस ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक अलग तरीका खोज निकाला है।

Sushant Singh Rajput fan puts up hoardings across on streets of Delhi demanding CBI enquiry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक फैन ने सुशांत के पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों में लगाए। पोस्टर पर लिखा था, 'सुशांत की हत्या की जांच सीबीआई से हो।'  

Sushant Singh Rajput fan puts up hoardings across on streets of Delhi demanding CBI enquiry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के फैंस के अलावा अभिनेता शेखर सुमन, रूपा गांगुली सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput fan puts up hoardings across on streets of Delhi demanding CBI enquiry
महेश भट्ट - फोटो : एएनआई

वहीं सुशांत केस में आज मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से करीब दो घंटे पूछताछ की। महेश भट्ट अपना बयान दर्ज कराने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक महेश भट्ट से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्तों को लेकर पूछताछ की गई। इसके अलावा उनकी फिल्मों से सुशांत को बाहर करने पर भी सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput fan puts up hoardings across on streets of Delhi demanding CBI enquiry
आदित्य चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट से पहले संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर सहित कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अभी तक 38 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही जांच रिपोर्ट दे सकती है।



सुशांत सिंह राजपूत के मैसेज का स्क्रीनशॉट बहन ने किया साझा, भावुक पोस्ट में लिखा- 'काश मैं जागूं और तुम्हें देखूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed