{"_id":"6163eb5f8ebc3e628d1eb48a","slug":"sushant-singh-rajput-fans-gather-outside-mannat-to-support-shahrukh-khan-in-aryan-case-on-behalf-of-late-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs case: सुशांत जिंदा होते तो शाहरुख खान का करते समर्थन, मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए SSR के फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs case: सुशांत जिंदा होते तो शाहरुख खान का करते समर्थन, मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए SSR के फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 13 अक्तूबर यानी बुधवार तक न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा।। शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन खान की तरफ से एक नई जमानत याचिका दाखिल की गई थी। आर्यन की पैरवी करने के लिए हिट एंड रन केस में सलमान खान का पक्ष रखने वाले वकील अमित देसाई कोर्ट पहुंचे। हालांकि अब इस केस की सुनवाई 13 अक्तूबर को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में होगी।
शाहरुख के घर के आगे इकट्ठा हुए सुशांत के फैंस
आर्यन खान का ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद से जहां उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं बहुत से फैंस उनका और शाहरुख का समर्थन कर रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों से लेकर शाहरुख के फैंस तक हर जगह किंग खान को सपोर्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी शाहरुख के घर मन्नत के बाहर उन्हें सपोर्ट करने के लिए खड़े हो गए।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दिवंगत अभिनेता शाहरुख खान को अपना आदर्श मानते थे। उनका कहना था कि किंग खान को देखकर ही उन्होंने अभिनेता बनने का सोचा था और वो उनकी प्रेरणा थे। आज अगर सुशांत जिंदा होते तो शाहरुख को समर्थन जरूर दिखाते। ऐसे में उनके फैंस ही शाहरुख को सपोर्ट दिखाने उनके घर मन्नत के बाहर एकत्रित हो गए। अब तक पूजा भट्ट, करण जौहर, सुनील शेट्ट, सलमान खान जैसे कई सितारे शाहरुख का समर्थन करते नजर आए हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तो शाहरुख खान ने उनकी तस्वीर साझा कर शोक प्रकट किया था। सुशांत के केस में कई बॉलीवुड सितारों को काफी ट्रोल भी किया गया था। सलमान खान, करण जौहर जैसे कई सितारों पर सुशांत को बायकॉट करने का आरोप लगा था। वहीं सुशांत के फैंस जानते हैं कि वो शाहरुख को कितना पसंद करते थे ऐसे में शाहरुख को लेकर उनके फैंस ने हमेशा प्यार ही दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन के केस की बात करें तो जमानत याचिका पर बात करते हुए वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, 'ये बहुत स्वाभाविक है अगर कोर्ट जमानत याचिका खारिज कर दे। हम इसके लिए खिलाफ उच्च न्यायालय में जाएंगे। हमने मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है।' आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी। साथ ही इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था कि एस्प्लेनेड अदालत के पास उसके आवेदन को सुनने का कोई अधिकार नही हैं। चूंकि इस मामले में वो आरोपी भी शामिल हैं जिन्हें 3 साल से अधिक जेल की सजा मिल सकती है ऐसे में ये मामला विशेष एनडीपीएस द्वारा विचारणीय हो जाता है जिसके लिए इस प्रकार की जमानत याचिका पर विचार करना सही रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।