सब्सक्राइब करें

फिल्म 'छिछोरे' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता, बोले- मुझे उस पर गर्व है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput's Chhichhore wins national award, father gets emotional
के.के. सिंह और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं बेटे की फिल्म को मिले इस सम्मान से उनके पिता के.के. सिंह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आज अपने बेटे पर बहुत गर्व हो रहा है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput's Chhichhore wins national award, father gets emotional
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

के.के. सिंह ने कहा कि, 'आज जो सम्मान सुशांत को मिल रहा है वो इसका हकदार था। क्योंकि बचपन से उसके भीतर काम करने की लगन और जज्बा था। उन्हें भरोसा था कि उनके घर का गुलशन एक दिन देश और दुनिया में परिवार और पिता का नाम रौशन करेगा।' घर में सभी लोग सुशांत को गुलशन कहकर बुलाते थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput's Chhichhore wins national award, father gets emotional
सुशांत सिंह राजपूत

के.के. सिंह ने आगे कहा कि, 'फिल्म को देखने के बाद वो अपने बेटे के अभिनय के कायल हो गए थे। फिल्म एमएस धोनी में सुशांत ने जो किरदार निभाया था वो लाजवाब था, मैंने तभी कहा था कि मेरा बेटा अब सुपरस्टार हो गया है। सुशांत को तब उस फिल्म के लिए भी अवॉर्ड देना चाहिए था। मेरे बेटे में वो जज्बा भी था और काबिलियत भी थी, जिसके दम पर वो इस सम्मान को हासिल कर सके। गुलशन ने वाकई कमाल कर दिया। बस अगर आज वो हम सबके बीच होता तो मैं दौड़कर अपने बेटे को गले लगा लेता।'

Sushant Singh Rajput's Chhichhore wins national award, father gets emotional
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के पिता ने कहा कि, 'सुशांत ने उनसे छिपकर फिल्मों की पढ़ाई और ट्रेनिंग ली। शुरुआत में मैं सुशांत के इस फैसले के खिलाफ था लेकिन गुलशन की मां इस पर अपने बेटे के साथ खड़ी थी। इसके बाद आखिरकार मैंने भी तय कर लिया कि गुलशन को फिल्मों में जाने से नहीं रोकूंगा। गुलशन अपनी चारों बहनों का लाडला भाई था। उसकी मां भी अपने बेटे को बेहद प्यार करती थी। अपने पैशन को फॉलो कर कब मेरा गुलशन स्टार सुशांत सिंह राजपूत बन गया, यह पता ही नहीं चला। आज मुझे उसपर गर्व होता है लेकिन मन में बहुत दुख है कि आज अगर मेरा गुलशन जिंदा होता तो वो सुपरस्टार होता।' 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput's Chhichhore wins national award, father gets emotional
छिछोरे - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि साल 2019 में फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर, ताहिर राज भसीन, वरुण शर्मा, तुषार पांडे और प्रतीक बब्बर लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी ने किया था। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed