अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस हर उस शख्स को ट्रोल करते हैं, जिसने सुशांत का साथ छोड़ा या उन्हें तकलीफ दी। इसके चलते कई बार सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। अंकिता जब भी कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती हैं, तो यूजर्स उसे सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। अब अंकिता ने इस बारे में खुलकर बात की है और अपने और सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर भी कई बातें भी बताई हैं।
सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप पर बोलीं अंकिता लोखंडे, उसने करियर चुना और आगे बढ़ गया, और मैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत ने ही उनसे ब्रेकअप कर लिया था। अंकिता ने कहा कि, 'मैं अब तक चुप थीं क्योंकि मैं अपने रिलेशनशिप का तमाशा नहीं करना चाहती थीं। आज लोग मुझको आकर बोल रहे हैं। तुमने छोड़ा सुशांत को। मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि आप ऐसा कैसे कह सकते हो? किसी को मेरी बात नहीं पता। मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रही। मुझे लगता है कि वह अपनी च्वाइस को लेकर बिल्कुल क्लियर थे। वह अपने करियर के साथ आगे बढ़ना चाहता था। उसने अपना करियर चुना और चला गया। लेकिन ढाई साल में मैंने बहुत कुछ झेला है।'
अंकिता ने आगे कहा कि, 'मेरे लिए मूव ऑन करना आसान नहीं था, लेकिन मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ रहा। मेरी जिंदगी खत्म हो गई थीं। मैं खत्म हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रही हूं। मैंने सुशांत को कहा था कि चल तेरी जिंदगी है, तुझे जाना है तो जा। लेकिन अंदर ही अंदर मैं टूट गई थी।'
अंकिता आगे कहती हैं, 'मैंने सुशांत से शादी करने के लिए कई बड़ी फिल्मों को करने से इंकार कर दिया। मैं सुशांत से शादी कर सेटल होना चाहती थीं इसलिए मैंने हैप्पी न्यू ईयर, राम लीला, सुल्तान, बाजीराव मस्तानी और बदलापुर जैसी फिल्में छोड़ दी। लेकिन मेरे दिमाग में काम करने का ख्याल नहीं आया। मैं बस चाहती थी कि सुशांत को अच्छा काम मिले और मैं बस उसके साथ खड़ी रहूं। मुझे इसका कोई पछतावा भी नहीं है। सच कहूं तो उस वक्त मेरी प्राथमिकता कुछ और थी। अब मैं लोगों से कहती हूं कि उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर बराबर फोकस रखना चाहिए।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि, 'आज जो लोग मुझे उल्टा बोल रहे हैं वो तब कहां थे जब हमारा ब्रेकअप हुआ था। तब क्यों नहीं आगे आए। अब वो लोग मेरे और विक्की के कपल को गंदा बोल रहे हैं। सुशांत और मैं अब अचानक से मेड फॉर ईच अदर हो गए। तब कहां थे ये लोग? अब इन चीजों से ज्यादा परेशानी इसलिए होती है क्योंकि सुशांत अब नहीं रहे हैं और मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं हैं।'