फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर का खुलासा और तुर्की यात्रा पर घिरे आमिर खान, पांच खबरें

Tue, 18 Aug 2020 07:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 18 Aug 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Former Manager Claims Actor Killed and Aamir Khan Turkey controversy entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस केस में कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। हालांकि हर दिन सुशांत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के करीबियों से लेकर उनके जान-पहचान वाले ये कह रहे हैं कि वो कभी खुदकुशी नहीं कर सकते। हाल ही में सुशांत के पूर्व प्रबंधक अंकित ने सुशांत की मौत को हत्या करार दिया।



सुशांत की मौत को पूर्व प्रबंधक ने बताया 'हत्या', कहा- मुझे गवाह न बनने के लिए धमकी दी जा रही है
 

Sushant Singh Rajput Former Manager Claims Actor Killed and Aamir Khan Turkey controversy entertainment news
अभय 2 - फोटो : Social Media

ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर वेबसीरीज अभय 2 के एक दृश्य में वांछित अपराधियों की फेहरिस्त में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का फोटो दिखाने पर शो निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। वेबसीरीज के इस दृश्य को लेकर काफी हंगामा होने के बीच कोलकाता की स्थानीय संस्था बांग्ला पक्ष ने यह कानूनी कदम उठाया है।

'अभय 2' में अपराधियों के बीच लगा दी शहीद खुदीराम बोस की फोटो, निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस
 

Sushant Singh Rajput Former Manager Claims Actor Killed and Aamir Khan Turkey controversy entertainment news
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने से पहले अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल की सहमति मांगी गई है। अयोध्या में रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ स्वरा ने कथित तौर पर अपमानजनक और निंदनीय बयान दिए थे।

स्वरा भास्कर पर अवमानना की कार्यवाही की तैयारी, अयोध्या के फैसले पर की थी टिप्पणी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Former Manager Claims Actor Killed and Aamir Khan Turkey controversy entertainment news
गुलजार और मेघना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संपूर्ण सिंह कालरा जिन्हें विश्वभर में गुलजार के नाम से जाना जाता है। गुलजार का कोई दायरा नहीं है, वो बहुत सारी विधाओं में निपुण हैं और लगातार उनमें काम भी कर रहे हैं। गुलजार का नाम लेते ही दिलो दिमाग पर एक अलग ही छवि गढ़ जाती है। एक शायर, लेखक, गीतकार, निर्माता, निर्देशक जैसी कई पहचान उनके नाम के साथ जुड़ी हुई हैं। गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 को पंजाब के झेलम में हुआ था। जो अब पाकिस्तान में है। बंटवारे के समय उनका पूरा परिवार अमृतसर में आकर बस गया था। लेकिन गुलजार का मन अमृतसर में ना लगा और वो मुंबई चले आए।

Gulzar Birthday: गुलजार ने महकाया बॉलीवुड में 'इश्क का गुलशन', कभी किया करते थे गैराज में काम


 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Former Manager Claims Actor Killed and Aamir Khan Turkey controversy entertainment news
आमिर खान, सुब्रमण्यम स्वामी और अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : Social Media

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान तुर्की की प्रथम महिला एमिने एर्दोगन से मुलाकात के बाद अभिनेता आमिर खान सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। तुर्की की प्रथम महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई दोनों की तस्वीर वायरल होने के बाद आमिर पर देशद्रोह का आरोप लगने लगा। तुर्की उन गिने चुने देशों में से है जिसने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर भारत विरोधी रुख अपनाते हुए पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्की ने लगातार भारत के इस फैसले का विरोध किया था। वहीं आमिर खान ने 2015 में असहिष्णुता की बात करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी किरण को देश में रहने में डर लगता है। अब जब आमिर की तुर्की प्रथम महिला से मुलाकात की तस्वीर वायरल हुई है आमिर एक बार फिर एक वर्ग के निशाने पर आ गए हैं। एक ट्वीट में कहा गया, पहले तो उन्होंने अपनी फिल्मों में हिंदू विरोधी बातों का प्रचार किया और अब वो भारत के दुश्मनों से मिल रहे हैं। आमिर खान को जरा भी शर्म नहीं आती है।

तुर्की यात्रा के बाद आमिर खान सोशल मीडिया पर घिरे, लोगों ने कहा- 'देशद्रोही'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed