{"_id":"5f3b34888ebc3e3cfa619746","slug":"aruna-irani-birthday-special-her-marriage-with-director-kuku-kohli-at-the-age-40","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में मां तो कभी खलनायिका बनकर मशहूर हुईं अरुणा ईरानी, 40 की उम्र में इस निर्देशक संग रचाई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में मां तो कभी खलनायिका बनकर मशहूर हुईं अरुणा ईरानी, 40 की उम्र में इस निर्देशक संग रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 18 Aug 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अरुणा ईरानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म में जितनी अहम भूमिका हीरो की होती है, उतना ही महत्वपूर्ण किरदार खलनायक का भी होता है। हिंदी सिनेमा में कई कलाकारों ने खलनायक बनकर वाहवाही लूटी है। लेकिन जब बात खलनायिकों की जाएगी तब नाम लिया जाएगा मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी का। उन्होंने 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज उनका जन्मदिन है।
2 of 6
अरुणा ईरानी और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुणा ईरानी का जन्म 18 अगस्त 1946 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1961 में 'गंगा जमुना' (Ganga Jamuna) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1962 में आई फिल्म 'अनपढ़' में उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद अरुणा ने कई सारी फिल्मों में छोटे रोल निभाए। इन फिल्मों में फर्ज, आया सावन झूम के और उपकार जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद महमूद के साथ औलाद, हमजोली, देवी और नया जमाना जैसी फिल्मों भी काम किया। 1984 में आई फिल्म 'पेट प्यार और पाप' के लिए अरुणा ईरानी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।
3 of 6
महमूद और अरुणा ईरानी
80 से 90 के दशक में अरुणा ईरानी ज्यादातर फिल्मों में मां के किरदार में नजर आईं। 'बेटा' फिल्म में निभाया गया उनका निगेटिव किरदार खूब पसंद किया गया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा अरुणा ईरानी की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। अरुणा का नाम कॉमेडियन महमूद से भी जुड़ा। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Aruna Irani
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था- 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे, शायद। इसे आप आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह सकते हैं लेकिन हमने कभी शादी नहीं की। हम कभी प्यार में नहीं थे। अगर होते तो इस रिश्ते को हम जरूर आगे बढ़ाते। प्यार कभी खत्म नहीं होता वो तो हमेशा रहता है। मैं अपने बीते हुए कल को भूल चुकी हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
अरुणा ईरानी और कुक्कू कोहली
- फोटो : file photo
उम्र के 40वें पड़ाव में आकार अरुणा ईरानी ने शादी करने का फैसला लिया था। वो निर्देशक कुक्कू कोहली को दिल दे बैठी और बाद में दोनों ने शादी कर ली। कुक्कू कोहली ने ही अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे में ब्रेक दिया था। ये दोनों की पहली फिल्म थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।