फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत को पूर्व प्रबंधक ने बताया 'हत्या', कहा- 'मुझे गवाह न बनने के लिए धमकी दी जा रही है'

Tue, 18 Aug 2020 02:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 18 Aug 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case former manager claims actor killed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस केस में कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। हालांकि हर दिन सुशांत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के करीबियों से लेकर उनके जान-पहचान वाले ये कह रहे हैं कि वो कभी खुदकुशी नहीं कर सकते थे। इस बीच हाल ही में सुशांत के पूर्व प्रबंधक अंकित ने सुशांत की मौत को हत्या करार दिया है।

sushant singh rajput case former manager claims actor killed
सुशांत सिंह राजपूत

एक इंटरव्यू के दौरान अंकित ने बताया कि जब वो सुशांत के साथ काम करते तो वो कभी अपने कमरे का दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे। सुशांत बहुत सकारात्मक व्यक्तित्व वाले शख्स थे और उन्हें हमेशा छोटे भाई की तरह प्यार करते थे। वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकते। 

sushant singh rajput case former manager claims actor killed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत सिंह राजपूत

अंकित ने सवाल उठाया कि घर के स्टॉफ ने सुशांत के कमरे का दरवाजा तोड़ने की बजाय लॉक खोलने वाले को क्यों बुलाया। अंकित ने बताया कि उसके नौकरी छोड़ने के बाद दीपेश नाम के शख्स को रखा गया, जिसका काम सुशांत की देखभाल करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case former manager claims actor killed
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकित ने आरोप लगाया कि उनके पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उनसे कहा जा रहा कि अगर वो सुशांत मामले में गवाह बने तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। अंकित के मुताबिक चार दिन पहले ही उनके पास ऐसा ही फोन आया था। 

विज्ञापन
sushant singh rajput case former manager claims actor killed
सुशांत सिंह राजपूत

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर पर मिला था। मुंबई पुलिस इसे सुसाइड बताती आ रही है, वहीं लोग इसे हत्या बता रहे हैं। सुशांत के पिता ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस केस में लगातार सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है।

स्वरा भास्कर पर अवमानना की कार्यवाही की तैयारी, अयोध्या के फैसले पर की थी टिप्पणी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed