सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई में जांच के लिए पहुंची बिहार पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। इधर सुशांत के करीबी भी लगातार मीडिया में आकर कई राज से पर्दा उठाने लगे हैं। हाल ही में सुशांत के रूममेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कई खुलासे किए। सिद्धार्थ ने कहा कि अपनी मैनेजर दिशा सालियन की मौत की खबर सुनकर सुशांत पूरा दिन रोते रहे।
'दिशा सालियन की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत', दोस्त का खुलासा- पूरा दिन रोते रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चैनल से बातचीत में सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि दिशा थोड़े समय के लिए सुशांत की मैनेजर थीं। दोनों की मुलाकात सिर्फ एक ही बार हुई थी। सिद्धार्थ ने कहा, 'दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत पूरा दिन रोए थे। रिया चक्रवर्ती के जाते ही अगले दिन सुशांत की बहन आ गई थीं। उन्होंने सुशांत को खाना खिलाया, पानी दिया।'
सिद्धार्थ पिठानी ने आगे बताया, 'दिशा की मौत ने सुशांत को बहुत प्रभावित किया था। वह बेहोश तक हो गए थे। मैं और सुशांत की बहन उसी कमरे में थे।' इसके अलावा सिद्धार्थ ने बताया कि घर में काम करने वाले लोग शिकायत करते थे कि रिया मैडम सुशांत सर के पैसों का इस्तेमाल कर रही हैं।
सिद्धार्थ के मुताबिक, जब मैंने सुशांत को इस के बारे में बताया तो उसने कहा कि मुझे पता है कि रिया मेरे पैसों को खर्च कर रही है, लेकिन तुम इन सब में मत पड़ो।
गौरतलब है कि बिहार पुलिस लगातार सुशांत सिंह राजपूत मामले में लोगों के बयान दर्ज कर रही है। सोमवार को इसी सिलसिले में पुलिस ने सिद्धार्थ पिठानी का भी बयान दर्ज किया। ये बयान उन्होंने फोन पर लिया।
सुशांत सुसाइड केस: शव की तस्वीरों में भी था राज, बिहार पुलिस ने शुरू की साइबर सेल के ट्वीट की तफ्तीश