सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत दिसंबर से ले रहे थे रहस्यमयी दवाइयां, जिम ट्रेनर ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jul 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Gym Trainer Samee Ahmed Reveals He Started Taking Mysterious Pills From December 2019
जिम ट्रेनर सामी अहमद के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्मह्या मामले ने एक अगल ही मोड़ ले लिया है। इस मामले में जितने खुलासे पिछले डेढ़ महीने से नहीं हुए। उससे कहीं ज्यादा दो तीन दिनों में ही हो गए हैं। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने भी अभिनेता को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। ट्रेनर ने बताया है कि सुशांत दिसंबर से ही कोई दवाई ले रहे थे। जो उन्होंने उससे पहले कभी नहीं ली थी।

Sushant Singh Rajput Gym Trainer Samee Ahmed Reveals He Started Taking Mysterious Pills From December 2019
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बेटे के निधन के डेढ़ महीने बाद रिया चक्रवर्ती के ऊपर FIR दर्ज की है। इस FIR में सुशांत के पिता ने रिया के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलके बाद लगातार कई नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत दिसंबर 2019 से कुछ रहस्यमयी दवाइयां ले रहे थे। जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा था।

Sushant Singh Rajput Gym Trainer Samee Ahmed Reveals He Started Taking Mysterious Pills From December 2019
जिम ट्रेनर सामी अहमद के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर सामी अहमद ने बताया कि सुशांत ने इससे पहले कभी ये दवाइयां नहीं ली थी।  इन दवाओं से सुशांत के हाथ और पांव लगातार कांप रहे थे।  वो काफी ज्यादा बैचेन भी रहने लगे थे।  सामी ने बताया, 'सुशांत ने इन दवा को कभी भी पहले इस्तेमाल नहीं किया था। सुशांत ने बताया था कि वह एक या दो महीने तक इन दवाइयों का कोर्स कर रहे थे। मैंने जब उनसे मना किया तो उन्होंने कहा था कि कोर्स शुरू होने के बाद इसे बीच में खत्म नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Gym Trainer Samee Ahmed Reveals He Started Taking Mysterious Pills From December 2019
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सामी ने आगे बताया कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि वह डिप्रेशन के साथ-साथ डेंगू से पीड़ित थे। 'नवंबर में सुशांत ने मुझे बताया कि पेरिस से लौटने के बाद वह डेंगू से पीड़ित थे। इसके अलावा वह डाक्टर से काउंसलिंग भी ले रहे थे। सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। सुशांत इससे पहले कभी दवा नहीं लेते थे। यहां तक कि वह वायरल बुखार में भी दवा नहीं लेते थे। इन दवाओं के कारण वह ठीक से वर्कआउट भी नहीं कर पा रहे थे।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Gym Trainer Samee Ahmed Reveals He Started Taking Mysterious Pills From December 2019
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई थी। लेकिन मुंबई पुलिस की जांच में ऐसे कोई खुलासे नहीं हो पाए जिससे इस केस में कोई फायदा हो। मुंबई पुलिस केवल इस मामले को नेपोटिज्म से जोड़कर ही जांच कर रही थी। लेकिन अब ये मामला एक अलग ही मोड़ पर आ गया है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की मदद कर रही है मुंबई पुलिस ? सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने लगाया आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed