सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या ने लोगों के मन में ये सवाल खड़ा कर दिया है कि इतना काबिल शख्स आत्महत्या कैसे कर सकता है। सुशांत की मौत से हर कोई सदमे हैं। पुलिस के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत को एस्ट्रोफिजिक्स, स्ट्रिंग थ्योरी और सैटर्न के बारे में बात करना काफी पसंद था।
इस एडवांस टेलिस्कोप से बाहरी दुनिया देखा करते थे सुशांत सिंह राजपूत, अमेरिका के LIGO लैब जाने का था सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के पास LX-600 नाम का एडवांस टेलिस्कोप था। सिर्फ इतना ही नहीं वह अमेरिका के LIGO लैब जाने का सपना भी देखा करते थे। आपको जानकर हैरानी होगी सुशांत सिंह राजपूत इस टेलिस्कोप को फिल्म सोनचिरैया की शूटिंग के दौरान चंबल लेकर गए थे। ताकी वो नेब्युला को अच्छे से महसूस कर पाएं। बता दें, नेब्युला अंतरिक्ष में पाए जाने वाले धूल और गैस के मिश्रण से बने बादलों का समूह है।
इस एडवांस टेलिस्कोप को वह अपनी बालकनी में रखा करते थे। ताकि जब चाहे वह बाहरी दुनिया को देख सकें। इस टेलीस्कोप को दुनिया के सबसे एडवांस टेलीस्कोप में से एक माना जाता है। सुशांत हमेशा से ही ब्लैक होल और वॉर्म होल से जुड़ी थ्योरीज को लेकर काफी उत्साहित रहते थे।
Spacetime crunch 💥💫 Thank you @siddharth_pithani for this picture ❤
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
सुशांत सिंह राजपूत के सपने कुछ अलग थे, वो अंतरिक्ष में खोए रहते थे। रात को तारों से भी बातें करते थे और तो और ऐसा भी कहा जाता है कि उन्होंने चांद पर अपने नाम का प्लॉट तक ले लिया था। इतना ही नहीं सुशांत अपने घर आने वाले हर दोस्त को चांद तारे दिखाते थे। श्रद्धा कपूर ने भी इस बात का जिक्र किया है कि कैसे सुशांत ने उन्हें टेलिस्कोप से चांद दिखाया था। उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी इन्हीं तस्वीरों से भरा रहता था।
बात अगर एक्टर के काम की सफर की करें तो उन्होंने सबसे पहले टीवी शो पवित्र रिश्ता में मानव का रोल किया था और इससे उन्हें घर- घर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। अब सुशांत सिर्फ यादों में हैं।