फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगा सुशांत के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, रिया और छाबड़ा से हो चुकी पूछताछ

Fri, 19 Jun 2020 11:34 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai Police seeks contract was sign with Yash Raj Films and with Sushant and interrogated Rhea Chakraborty and Mukesh Chhabra
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस बहुत तेजी से छानबीन करने में जुटी हुई है। इस केस की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस से उस कॉन्ट्रैक्ट को दिखाने की मांग की है जो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और प्रोडक्शन हाउस के बीच साइन हुआ। पुलिस का कहना है कि सुशांत के केस को सुलझाने के लिए इस कॉन्ट्रैक्ट का भी सामने होना जरूरी है।

Sushant Singh Rajput death case mumbai Police seeks contract was sign with Yash Raj Films and with Sushant and interrogated Rhea Chakraborty and Mukesh Chhabra
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले रविवार को सुशांत की आत्महत्या कर लेने के बाद से ही मुंबई पुलिस गहराई से इस केस की छानबीन कर रही है और वह इस मामले में अब तक सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और उनकी पीआरओ राधिका निहाल का भी बयान दर्ज कर चुकी है। बृहस्पतिवार के दिन पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती का बयान भी दर्ज किया है। 

Sushant Singh Rajput death case mumbai Police seeks contract was sign with Yash Raj Films and with Sushant and interrogated Rhea Chakraborty and Mukesh Chhabra
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस का कहना है कि यशराज फिल्म्स को दोनों के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की प्रति रिया चक्रवर्ती के साथ चल रही पूछताछ के बीच में ही प्रस्तुत कर देनी होगी। सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और आमिर खान की फिल्म 'पीके' में एक छोटा सा किरदार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai Police seeks contract was sign with Yash Raj Films and with Sushant and interrogated Rhea Chakraborty and Mukesh Chhabra
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि वह सुशांत के साथ जुलाई 2019 से 3 फरवरी 2020 तक कार्यरत थीं। सुशांत की पिछली फिल्म 'छिछोरे' के प्रमोशन के दौरान भी वह उनके साथ थीं। श्रुति ने पुलिस को बताया है कि सुशांत कई अलग-अलग चीजों पर काम करने का सपना देख रहे थे जिसमें वर्चुअल रियलिटी, नेशन इंडिया फॉर द वर्ल्ड और ड्रीम 150 भी शामिल हैं। श्रुति ने बताया है कि सुशांत ज्वलंत श्रेणी के कुछ रियलिस्टिक वर्चुअल गेम्स की कंपनी बनाने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai Police seeks contract was sign with Yash Raj Films and with Sushant and interrogated Rhea Chakraborty and Mukesh Chhabra
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि सुशांत कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर एक सामाजिक सेवा संस्था 'नेशन इंडिया फॉर वर्ल्ड' के नाम से शुरू करना चाहते थे जिसमें वह समाज के लिए और पर्यावरण के लिए काम करना चाहते थे। हालांकि, वह कंपनी उन्होंने रजिस्टर की या नहीं, इस बारे में श्रुति को कुछ पता नहीं है। इसके अलावा सुशांत एक सामाजिक परियोजना 'जीनियसेज एंड ड्रॉप आउट्स' पर भी काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया है कि सुशांत के निवास स्थान से उन्हें एक स्पेशल टेलिस्कोप भी मिला है जिससे सुशांत ग्रहों और तारों का विश्लेषण किया करते थे। सुशांत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से भी पुलिस इस बारे में पूछताछ कर चुकी है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को इस निर्देशक की पत्नी ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता के सम्मान में 3400 गरीब परिवारों को करवाएंगी भोजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed