फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की गुटबाजी की खोली पोल, बोले- 'यहां भी हो सकता है सुसाइड'

Fri, 19 Jun 2020 11:18 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Jun 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
sonu nigam said after sushant singh rajput might soon suicides in the music industry
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अब सोनू निगम ने अपना एक वीडियो साझा कर कहा है कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे। यही नहीं सोनू निगम ने नाम लिए बैगर म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा है।



sonu nigam said after sushant singh rajput might soon suicides in the music industry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम अपने वीडियो में कहते हैं कि 'अपनी आंखों के सामने जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान बात नहीं है। कोई बहुत ही निष्ठुर होगा जिसे सुशांत के जाने से कोई फर्क ना पड़ा हो। मैं खासकर अपनी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है। एक अभिनेता की मौत हुई है। कल को ये किसी गायक के बारे में ऐसा सुन सकते हैं, किसी संगीतकार के बारे में या किसी गीतकार के रूप में भी सुन सकते हैं क्योंकि ये जो माहौल है संगीत का, एक माफिया यहां भी है।' 

sonu nigam said after sushant singh rajput might soon suicides in the music industry
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम आगे कहते हैं कि 'दुर्भाग्य है ये। मैं समझ सकता हूं बिजनेस करना जरूरी है। सबको लगता है कि पूरे बिजनेस पर हमारा शासन हो। मैं बहुत लकी हूं कि कम उम्र में यहां आया था और इन सबके चंगुल से निकल गया लेकिन जो नए बच्चे आ रहे हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है। कितने नए लोगों से मैं बात करता हूं वो अपनी समस्याएं बताते हैं। निर्माता, निर्देशक, संगीतकार किसी कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे लेकिन म्यूजिक कंपनी कहेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu nigam said after sushant singh rajput might soon suicides in the music industry
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू कहते हैं कि 'मैं समझ सकता हूं कि आप लोग कंट्रोल करते हैं रेडियो और टीवी पर क्या बजेगा। म्यूजिक इंडस्ट्री पर केवल दो कंपनियों का कब्जा है। उनके हाथों में ये ताकत है कि इसे गाने में लो और इसे मत लो। कभी-कभी देखता हूं मैं कि नए संगीतकार, नए गीतकार, नए गायक खून के आंसू रोते हैं। अगर उन्हें कुछ हो गया कल को, तो आपके ऊपर ही प्रश्नचिह्न उठेगा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

विज्ञापन
sonu nigam said after sushant singh rajput might soon suicides in the music industry
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम अपने बारे में कहते हैं कि 'कई बार मेरे साथ ये हो चुका है कि मुझसे गाने गवाए गए लेकिन एक अभिनेता जिस पर खुद आरोप लगे हैं वो आकर मना कर देता है कि इसके गाने मत रखो। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया है। एक-एक गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हैं। म्यूजिक कंपनियों का कहना होता है कि अगर तुम मेरी कंपनी के आर्टिंस्ट हो तो मैं तुम्हें काम दूंगा वरना नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं है।'

अभिनव कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ आगे बढ़ा खान परिवार, मानहानि का केस दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed