{"_id":"5ee9504b8ebc3e42f95f10f4","slug":"sushant-singh-rajput-house-photos-actor-decorated-house-itself-see-inside-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत ने खुद सजाया था अपने सपनों का आशियाना, देखिए घर के अंदर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत ने खुद सजाया था अपने सपनों का आशियाना, देखिए घर के अंदर की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के द्वारा उठाए गए इस कदम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सुशांत के आत्महत्या करने का कारण उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के घर का किराया करीब साढ़े चार लाख रुपये था। सुशांत का मुंबई स्थित घर बेहद खूबसूरत है। आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है सुशांत का घर...
2 of 10
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
सुशांत का घर मुंबई में है जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से सजाया था। उन्होंने घर का एक एक कोना उसी तरह से सजाया था जिस तरह के घर के उन्होंने सपने देखे थे। सुशांत ने जब से टेलीविजन पर डेब्यू किया था तभी से उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना लेने का ख्वाब देखा था।
3 of 10
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
इस सपने को उन्होंने पूरा भी किया और अपने घर को अपने सपनों का आशियाना बनाया। जिसमें वो हमेशा से रहना चाहते थे। सुशांत को एंटीक चीजों का बहुत शौक था। उनके घर में भी कई चीजें ऐसी देखने को मिलती हैं। कई ऐसी चीजें जो पुराने जमाने की हों, जो आसानी से देखने को नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत को आसमान और तारे देखने का बहुत शौक था। उनके घर में एक ऐसा कमरा भी था जहां उन्होंने एक टेलीस्कोप रखा था। जिसके जरिए वो गैलेक्सी देखने की कोशिश करते थे। सुशांत को अंतरिक्ष में काफी दिलचस्पी थी। जिसके लिए उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था।
विज्ञापन
5 of 10
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। उनके स्टडी रूम में बहुत सारी किताबों का कलेक्शन था। उन किताबों को सुशांत अपने खाली समय में पढ़ते थे। सुशांत का नेचर इंट्रोवर्ट था। वो बहुत ज्यादा किसी से बात नहीं किया करते थे। इसलिए उन्होंने किताबों को ही अपना दोस्त बना रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।